Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, 23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर–लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. 23 जनवरी को ही पंजाब में भारी बारिश हो सकती है. 23 और 24 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर छिटपुट रूप से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
राजस्थान में बारिश की संभावना
एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है. 23 जनवरी को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वेस्टर्न डिस्टरबेंस 27-28 जनवरी को प्रदेश के उत्तरी व पश्चिमी भागों में सक्रिय होने की संभावना है.
दिल्ली में हो सकती है बारिश
दिल्ली में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. 23 जनवरी की सुबह घने कोहरे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
झारखंड में 26 से बदलेगा मौसम
झारखंड में तापमान थोड़ा बढ़ा है, लेकिन ठंड का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार अगले दो दिनों में रात के तापमान में करीब दो डिग्री तक गिरावट हो सकती है. इसके बाद तापमान फिर तीन से चार डिग्री तक बढ़ने की संभावना है. 24 और 25 जनवरी को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. 26 जनवरी की सुबह कुछ इलाकों में कोहरा रहेगा, जबकि दिन में मौसम साफ और सूखा रहेगा. विभाग ने बताया कि 26 जनवरी को उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, जिसका असर दो दिन बाद झारखंड में भी देखने को मिल सकता है.
बिहार में मौसम रहेगा शुष्क
बिहार में मौसम कुछ ठीक हो गया है. आसमान साफ है, सुबह से ही धूप निकल रही है और दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 28 जनवरी तक राज्य में मौसम सूखा रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. यानी फिलहाल लोगों को ठंड, कोहरे और बारिश से राहत मिली हुई है.
कश्मीर में बर्फबारी की संभावना
कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने यह संभावना जताई है कि श्रीनगर सहित घाटी के मैदानों में हल्की से मध्यम बर्फबारी 23 और 27 जनवरी को देखने को मिल सकती है.
The post Weather Forecast : बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, जानें अगले 4 दिन कैसा रहने वाला है मौसम appeared first on Naya Vichar.

