Hot News

कैंपस प्लेसमेंट में धमाका! बीटेक CSE स्टूडेंट को 74 लाख का ऑफर

MNIT Placement: मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद (MNIT) में अकैडमिक सेशन 2025-26 के लिए प्लेसमेंट सीजन शुरू हो चुका है. शुरुआत में ही बीटेक सीएसई के स्टूडेंट (BTech CSE Student) को 74 लाख रुपये पर ईयर का हाईएस्ट पैकेज मिला. DE Shaw and Co कंपनी ने ये पैकेज दिया.

MNIT Placement: पहले फेज में 100 स्टूडेंट्स का सेलेक्शन

पहले चरण के प्लेसमेंट में 100 स्टूडेंट्स का सेलेक्शन हुआ. अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के करीब 800 स्टूडेंट्स को अलग-अलग कंपनी से ऑफर लेटर मिला है. MNIT का प्लेसमेंट शानदार रहा.

250 से ज्यादा कंपनियां प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल

इस बार की प्लेसमेंट में 250 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया है. इनमें Microsoft, गोल्डमैन सैक्स, अमेरिकन एक्सप्रेस, ओरेकल, फोनपे, न्यूटैनिक्स, क्लियरट्रिप, टेराडाटा, इटरनल, क्वालकॉम, टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स और एचएसबीसी जैसी नामी कंपनियां शामिल हैं. सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, डेटा साइंस, एनालिटिक्स, कंसल्टिंग, फाइनेंस और कोर इंजीनियरिंग जैसे फील्ड में स्टूडेंट्स को मौका मिलेगा.

क्र. कंपनी का नाम सेक्टर / फील्ड
1 Microsoft सॉफ्टवेयर / टेक्नोलॉजी
2 Goldman Sachs इन्वेस्टमेंट बैंकिंग / फाइनेंस
3 American Express फाइनेंशियल सर्विसेज
4 Oracle आईटी / सॉफ्टवेयर
5 PhonePe फिनटेक / डिजिटल पेमेंट
6 Nutanix क्लाउड / आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर
7 Cleartrip ट्रैवल टेक / ई-कॉमर्स
8 Teradata डेटा एनालिटिक्स
9 Eternal टेक / डिजिटल सर्विसेज
10 Qualcomm सेमीकंडक्टर / चिप डिजाइन
11 Texas Instruments सेमीकंडक्टर / इलेक्ट्रॉनिक्स
12 HSBC बैंकिंग / फाइनेंस

MNIT Admission: कैसे मिलता है एमएनआईटी में एडमिशन?

MNIT में एडमिशन जेईई मेन स्कोर (JEE Main Score) के आधार पर मिलता है. ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने 12वीं में पीसीएम सब्जेक्ट से पढ़ाई है और जेईई मेन परीक्षा क्वालिफाई किया है, वे MNIT में एडमिशन ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें- BTech Cloud Computing बना स्टूडेंट्स की टॉप चॉइस, जानें करियर स्कोप

The post कैंपस प्लेसमेंट में धमाका! बीटेक CSE स्टूडेंट को 74 लाख का ऑफर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top