Hot News

DU गर्ल से IAF अफसर तक! अक्षिता धनखड़ की प्रेरणादायक कहानी

Flight Lieutenant Akshita Dhankar Success Story: अक्षिता का जन्म हरियाणा के कसनी गांव में हुआ है. उन्होंने बचपन से आसपास ऐसा माहौल देखा कि सेना में जाने का सपना उनके मन में काफी पहले से था. कसनी गांव हिंदुस्तान के उन गांवों में से हैं, जो सैनिकों का गांव कहलाता है. टीवी पर परेड देखकर ही अक्षिता ने सेवा में जाने का तय कर लिया था.

दिल्ली यूनिवर्सिटी से हुई है पढ़ाई

शुरुआती पढ़ाई के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज से डिग्री ली. इसके बाद नेशनल कैडेट कोर (NCC) के लिए सेलेक्ट हुईं. डिसिप्लिन और मेहनत के दम पर उन्होंने जल्द ही कैडेट सार्जेंट मेजर तक का पद हासिल कर लिया. सेना में जाने के लिए अक्षिता को NCC की ट्रेनिंग से बहुत मदद मिली.

2023 में बनीं फ्लाइंग ऑफिसर

अक्षिता ने AFCAT परीक्षा पास की और मैसूर के एयर फोर्स सेलेक्शन बोर्ड से एडमिनिस्ट्रेशन ब्रांच के लिए चयनित हुईं. 17 जून 2023 को उन्हें फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन मिला.

गणतंत्र दिवस पर सेलेक्शन बना चर्चा का विषय

फ्लाइट लेफ्टिनेंट अक्षिता धनखड़ (Flight Lieutenant Akshita Dhankar) इस गणतंत्र दिवस (Republic Day 2026) समारोह में कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ तिरंगा फहराने में सहयोग करेंगी. उनका सेलेक्शन अब देशभर में चर्चा का विषय बन गया है. सेना में स्त्रीओं का इस तरह का पार्टिसिपेशन देश की अन्य लड़कियों के लिए काफी इंस्पीरेशनल है.

परिवार के अन्य लोग भी सेना में हैं

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरे लिए ये बहुत खुशी और गर्व की बात है. ये एक लेगेसी है जो मैं फॉलो कर रही हूं. मेरे पिता इंडियन एयर फोर्स में थे. उन्हीं से प्रेरणा लेकर मैंने सेना ज्वॉइन किया. अक्षिता के घर में और भी लोग जैसे कि उनके भाई और भाभी सेना में हैं.

यह भी पढ़ें- नेताजी की जयंती पर WhatsApp-Facebook के लिए 30 बेस्ट कोट्स

The post DU गर्ल से IAF अफसर तक! अक्षिता धनखड़ की प्रेरणादायक कहानी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top