प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन कोलकाता स्थित ED दफ्तर पहुंचे. यहां वे एक रूटीन रिव्यू मीटिंग करेंगे. एएनआई के मुताबिक, इस दौरान वे उन अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे जो 8 जनवरी को I-PAC (इंडियन PAC कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड) के दफ्तर और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर हुई तलाशी अभियान में शामिल थे.
I-PAC सर्च के बाद पहली बार कोलकाता दौरा
यह राहुल नवीन का पहला कोलकाता दौरा है, जो I-PAC के दफ्तर पर हुई तलाशी के बाद हो रहा है. उस कार्रवाई के बाद नेतृत्वक हलचल तेज हो गई थी. इसी पूरे मामले की पृष्ठभूमि में यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. राहुल नवीन अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस से भी मुलाकात कर सकते हैं. हालांकि, अभी इसकी पूरी तरह से पुष्टि नहीं हुई है. यह बैठक औपचारिक और समीक्षा से जुड़ी मानी जा रही है.
#WATCH | West Bengal | Enforcement Directorate (ED) Director Rahul Naveen arrives at Kolkata ED office, to hold a routine review meeting.
As per sources, he will also meet officers involved in the January 8 search operations at the office of political consultancy firm Indian… pic.twitter.com/VqRocbe7W9
— ANI (@ANI) January 23, 2026
ED का आरोप: बंगाल पुलिस ने कार्रवाई में डाली रुकावट
I-PAC पर 8 जनवरी को हुई तलाशी के दौरान ED और बंगाल पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी. इसके बाद ED ने कलकत्ता हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. ED का आरोप है कि बंगाल पुलिस ने अधिकारियों को उनके काम से रोका, जो कानून के खिलाफ है. ED ने इसे कानून की खुली अनदेखी बताया.
ममता बनर्जी समेत कई बड़े अधिकारी सुप्रीम कोर्ट में पक्षकार
ED ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को प्रतिवादी नंबर-2 बनाया है. इसके अलावा जिन अधिकारियों को नोटिस जारी हुआ है, उनमें शामिल हैं राज्य के DGP राजीव कुमार, कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा, साउथ कोलकाता के DCP प्रियब्रत रॉय और सीबीआई. एएनआई के अनुसार, कोर्ट ने इन सभी को नोटिस जारी कर दिए हैं.
अगली सुनवाई फरवरी के पहले हफ्ते में
ED की याचिका में केंद्रीय गृह सचिव, DoPT सचिव और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को भी पक्षकार बनाया गया है. इस मामले की अगली सुनवाई फरवरी के पहले हफ्ते में सुप्रीम कोर्ट में होनी है. कोयला घोटाले से जुड़ा है पूरा मामला
ED की यह जांच कोयला घोटाले से जुड़ी हुई है. इस केस में मुख्य आरोपी अनुप माजी पर आरोप है कि उसने ECL के लीज क्षेत्र से अवैध रूप से कोयला निकाला और उस बांकुड़ा, बर्दवान, पुरुलिया समेत कई जिलों की फैक्ट्रियों और प्लांट्स को बेचा.
साल 2024 में भी राहुल नवीन कोलकाता आए थे, जब ED अधिकारी शेख शाहजहां के घर छापेमारी के दौरान हमले का शिकार हुए थे. उस घटना के बाद ED ने सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई थी.
ED अधिकारियों की सुरक्षा पर भी होगी चर्चा
इस दौरे के दौरान राहुल नवीन छापेमारी के दौरान अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था, केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ कॉर्डिनेशन और ED ऑफिस की कुल सुरक्षा और कामकाजी हालात पर भी फीडबैक लेंगे. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि अधिकारी बिना किसी डर या रुकावट के अपना काम कर सकें.
ये भी पढ़ें:
धार भोजशाला में सरस्वती पूजा शुरू, 1 से 3 बजे तक पढ़ी जाएगी नमाज, विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश
सरस्वती पूजा भी होगी और नमाज भी अदा की जाएगी, भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश
The post ED डायरेक्टर राहुल नवीन कोलकाता पहुंचे, I-PAC सर्च और अधिकारियों की सुरक्षा पर होगी समीक्षा appeared first on Naya Vichar.

