Hot News

Hazaribagh: 1 करोड़ अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, बोरे में लेकर बाइक से घूम रहे थे

जयनारायण
Hazaribagh: जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है. चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 20.5 किलो अफीम बरामद किया और 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि अफीम की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये के आसपास है. पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि कोलघटी क्षेत्र में तीन युवक सफेद रंग की अपाची बाइक पर बोरे में नशीला सामान लेकर घूम रहे हैं. सूचना के आधार पर हजारीबाग सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया और इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया.

दो तस्कर 20-20 साल के

मलती टांड के पास पुलिस ने सस्पेक्टेड सफेद अपाची बाइक को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान बाइक पर लदे बोरे से 20.5 किलो अफीम बरामद हुई. मौके से बाइक सवार तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिपक कुमार दांगी (20 वर्ष), बरुण कुमार (27 वर्ष) और सुदेश यादव (20 वर्ष) के रूप में हुई है. तीनों चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. इस संबंध में लोहसिंघना थाना कांड संख्या 07/28, के तहत धारा 17(C), 18(C), 21(C) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

सभी तस्कर गए जेल

पुलिस ने बरामद अफीम और अपाची बाइक को जब्त कर लिया है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अलावा लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा, पेलावल ओपी प्रभारी वेदप्रकाश पाण्डेय सहित कई पुलिसकर्मी और पैंथर बल शामिल थे.

ये भी पढ़ें…

Dhanbad Special Story: बीआईटी सिंदरी में 4,500 स्टूडेंट्स पर सिर्फ 115 टीचर, 191 पोस्ट खाली

Rajarappa News: रजरप्पा में बोले नौसेना प्रमुख – हर चुनौती का पूरी कड़ाई से दिया जाएगा जवाब

The post Hazaribagh: 1 करोड़ अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, बोरे में लेकर बाइक से घूम रहे थे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top