Home Remedies For Underarm Odor: अंडरआर्म से बदबू आना बहुत आम समस्या है, जिससे लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी परेशान रहते हैं. ज्यादा पसीना आना, ठीक से सफाई न होना या टाइट कपड़े पहनना इसकी मुख्य वजह हो सकती है. जब पसीना त्वचा पर जमा हो जाता है, तो उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और बदबू आने लगती है. कई बार महंगे डियोड्रेंट भी इस समस्या को पूरी तरह खत्म नहीं कर पाते. ऐसे में कुछ आसान और घरेलू उपाय अपनाकर अंडरआर्म की बदबू को नेचुरल तरीके से कम किया जा सकता है, वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के.
अंडरआर्म से आने वाली बदबू दूर करने के घरेलू उपाय
नींबू का इस्तेमाल करें
नींबू में नैचुरल क्लीनिंग गुण होते हैं. नहाने से पहले आधा नींबू अंडरआर्म पर हल्के हाथ से रगड़ें और 5 मिनट बाद धो लें.
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा पसीने की बदबू सोख लेता है. थोड़ा सा बेकिंग सोडा पानी में मिलाकर अंडरआर्म पर लगाएं, सूखने दें और धो लें.
गुलाब जल लगाएं
गुलाब जल ठंडक देता है और बदबू कम करता है. कॉटन में गुलाब जल लेकर अंडरआर्म साफ करें.
एलोवेरा जेल
एलोवेरा बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है. रात में सोने से पहले थोड़ा सा एलोवेरा जेल लगा लें.
फिटकरी का पानी
फिटकरी बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करती है. फिटकरी को पानी में घोलकर अंडरआर्म पर लगाएं.
यह भी पढ़ें: Homemade Lip Balm For Winter: सर्दियों में होंठों को फटने से बचाएं, घर पर बनाएं नेचुरल लिप बाम
यह भी पढ़ें: Winter Special Face Mask: सर्दियों में न करें खर्च, घर पर तैयार करें विंटर स्पेशल दूध और हल्दी का नेचुरल फेस मास्क
The post Home Remedies For Underarm Odor: अंडरआर्म की बदबू से परेशान हैं? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और पाएं ताजगी पूरे दिन appeared first on Naya Vichar.

