Hot News

झारखंड के इस गांव में 30 जनवरी से शुरू होगी युवाओं की गांधीगीरी, शराब की बिक्री बंद

खरसावां से शचींद्र दाश की रिपोर्ट

Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड के कुम्हार रीडिंग गांव में अब युवाओं की गांधीगीरी देखने को मिलेगी. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर युवाओं ने गांव को नशामुक्त बनाने के लिए सार्थक पहल शुरू करने की ठानी है. ग्रामीणों की बैठक में इन युवाओं ने फैसला किया है कि 30 जनवरी 2026 यानी शुक्रवार से गांव में अब किसी भी हालत में शराब की बिक्री या फिर चुलाई करने नहीं दी जाएगी. देशी या विदेशी शराब की बिक्री करने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

चौक-चौराहों पर होगा प्रचार-प्रसार

कुम्हार रीडिंग गांव के नशा मुक्त बनाने की दिशा में लिये गये इस निर्णय का गांव के चौक चौराहों में प्रचार-प्रसार भी किया गया है. गांव के युवाओं के अनुसार चोरी-छिपे सात-आठ जगहों पर शराब की बिक्री होती है. बैठक में कुम्हार रीडिंग गांव के साथ साथ आसपास के टोला के लोग भी मौजूद थे.

पारिवारिक कलह का मुख्य वजह है नशाखोरी

ग्रामीणों ने बताया कि देशी-विदेशी शराब के सेवन के साथ साथ नशाखोरी के कारण अक्सर पारिवारिक कलह, मारपीट जैसी घटनाएं घट रही है. कई बार ऐसा भी देखा गया है कि नशे के हालात में स्त्रीओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं भी सामने आ रही है. स्कूल-कॉलेज जाने वाले शिशु भी नशे की दलदल में गिरते चले जा रहे है. इससे उनकी पढ़ाई पर असर पड़ रहा है. गांव का विकास बाधित हो रहा है. गांव के युवाओं ने आपसी सहमति से शराब की बिक्री और चुआई पर रोक लगाने का फैसला किया है.

पुलिस-प्रशासन से शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग

ग्रामीणों ने बैठक में पुलिस प्रशासन से शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि बैठक में लिये गए निर्णय से स्थानीय थाना को भी अवगत कराया जाएगा. शराब की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की जाएगी. बैठक में टांको कुम्हार, मैनेजर कुम्हार, माझी कुम्हार, बुधु कुम्हार, मुखिया के पति रामधन हेंब्र्रम, चुआ कुम्हार, टांगु कुम्हार, माझी कुम्हार, लखिंद्र कुम्हार, पेटु कुम्हार, सुनील कुम्हार, मालु कुम्हार, अनिल कुम्हार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम में फोस्टर केयर योजना से जोड़े गए 55 ग्रामीण शिशु, खुंटपानी में डिस्ट्रिक्ट लेवल इंटरफेस कार्यक्रम आयोजित

खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार से सीधा सवाल

Kharsawan Police Station In charge Gaurav Kumar
खरसावां के थाना प्रभारी गौरव कुमार
  • सवाल: खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब पर रोक लगाने के लिये कार्रवाई हो रही है ?
  • जवाब: अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. शराब की बिक्री करने या चुलाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है. पहले भी शराब की कई भट्ठियों को ध्वस्त कर प्राथमिकी दर्ज की गई है. जहां भी अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही हो, सूचित करें. नाम गुप्त रखकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही गांव के लोगों को जागरुक भी किया जाएगा. नशापान से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जाएगी.
  • सवाल: क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने की दिशा में कुम्हार रीडिंग गांव के युवाओं की पहल को कैसे देखते हैं?
  • जवाब: गांव को नशामुक्त बनाने की दिशा में युवाओं की ओर से शुरू की जा रही पहल काफी सराहनीय है. यह एक साकारात्मक पहल है. इसमें पुलिस-प्रशासन का भी सहयोग रहेगा. इससे पहले भी रामपुर, टांकोडीह समेत कई गांवों में शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों ने इस तरह की पहल की थी. अब उन गांवों में शराब की बिक्री पूरी तरह से बंद है. गांव को नशामुक्त बनाने में जनसहभागिता जरूरी है.

इसे भी पढ़ेंं: जमशेदपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सफल, कैरव के आठ किडनैपर दबोचे गए, बरही से हथियार और गाड़ियां बरामद

The post झारखंड के इस गांव में 30 जनवरी से शुरू होगी युवाओं की गांधीगीरी, शराब की बिक्री बंद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top