Hot News

Lemon Juice Side Effects: चेहरे की रंगत छीन सकता है नींबू का रस, ये लोग बिल्कुल न करें इस्तेमाल

Lemon Juice Side Effects: खूबसूरत और निखरी त्वचा पाने के लिए लोग घरेलू नुस्खों पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं. इन्हीं में से एक है नींबू का रस, जिसे अक्सर स्किन ब्राइटनिंग, दाग-धब्बे हटाने और ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींबू का रस फायदे के साथ-साथ गंभीर साइड इफेक्ट्स भी दे सकता है? गलत तरीके से या बिना जानकारी इसके इस्तेमाल से चेहरा निखरने की बजाय बेजान और डार्क भी हो सकता है.

नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड बहुत ज्यादा स्ट्रॉन्ग होता है, जो त्वचा की नेचुरल नमी और प्रोटेक्टिव लेयर को नुकसान पहुंचा सकता है. खासतौर पर सीधे नींबू का रस चेहरे पर लगाना स्किन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

किन लोगों को नींबू के रस का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?

Beauty Tips: Lemon Juice Side Effects
Beauty tips: lemon juice side effects – किन लोगों को नींबू के रस का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?
  1. सेंसिटिव स्किन वाले लोग नींबू का इस्तेमाल को अवॉइड करें. जिनकी त्वचा जल्दी लाल हो जाती है या जलन महसूस होती है, उन्हें नींबू से दूरी बनानी चाहिए.
  2. नींबू का रस त्वचा की नमी और ज्यादा छीन लेता है. इसलिए ड्राई स्किन वाले लोग ना करें इस्तेमाल.
  3. एक्ने और पिंपल्स से परेशान लोग बिल्कुल ना करें इस्तेमाल क्यूंकी इससे जलन बढ़ सकती है और दाने ज्यादा उभर सकते हैं.
  4. नींबू लगाने से स्किन और ज्यादा डैमेज हो सकती है इसलिए सनबर्न या टैनिंग से जूझ रहे लोग अवॉइड करें.
  5. अगर स्किन पर कट, घाव या रैशेज हों तो नींबू का रस लगाने से जलन और इंफेक्शन बढ़ सकता है.

Lemon Juice Side Effects: नींबू का रस चेहरे के लिए क्यों हो सकता है नुकसानदायक?

यह स्किन की नेचुरल pH वैल्यू बिगाड़ देता है.
धूप में निकलने पर फोटोसेंसिटिविटी बढ़ाता है, जिससे टैनिंग और जलन हो सकती है.
बार-बार इस्तेमाल से स्किन ड्राई, रफ और डल हो जाती है.
कुछ लोगों में एलर्जी, रैशेज और जलन की समस्या हो सकती है.

चेहरे पर नींबू का रस लगाने का सही तरीका क्या है?

अगर नींबू का इस्तेमाल करना ही है तो उसे सीधे चेहरे पर न लगाएं. हमेशा पानी, शहद या एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर पैच टेस्ट करने के बाद ही प्रयोग करें.

नींबू का रस हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता. बिना जानकारी इसका इस्तेमाल आपकी त्वचा की रंगत छीन सकता है. खूबसूरत स्किन के लिए ट्रेंड नहीं, बल्कि सही जानकारी जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Mistakes that Cause Pimple Marks: पिंपल होते ही करने लगते हैं ये गलतियां, तभी रह जाते हैं दाग-धब्बे

यह भी पढ़ें: Dark Circles Removal Tips: डार्क सर्कल्स हटाने हैं? आंखों के नीचे काले घेरों के लिए बादाम तेल है असरदार घरेलू उपाय

डिस्क्लेमर: इस ब्लॉग में दी गई यह स्किनकेयर और हेयरकेयर जानकारी केवल शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है, यह मेडिकल सलाह नहीं है. किसी भी प्रोडक्ट या नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें और समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लें.

The post Lemon Juice Side Effects: चेहरे की रंगत छीन सकता है नींबू का रस, ये लोग बिल्कुल न करें इस्तेमाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top