UGC Rules: यूजीसी के नए नियम को लेकर विवाद अब गहराता जा रहा है. वहीं अब इस मामले पर गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) का बड़ा स्टेटमेंट सामने आया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से UGC को वापस लेने की मांग की है और इसे काला कानून बताया है.
पीएम से UGC Rules को वापस लेने की लगाई गुहार
मनोज मुंतशिर ने X पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि अगर किसी बाग में एक पौधा छोटा रह गया तो इसका मतलब ये तो नहीं कि प्रोटेक्शन और इक्वालिटी के नाम पर बाकी पौधों को ऊपर से काट दिया जाएगा. आगे कहा कि अतीत का पन्ना बंद हो चुका है. 21वीं सदी के जिस दौर में हम जी रहे हैं ये जातियों के विदाई का समय है.
मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिंदुस्तानवासियों की तरफ से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि हम सब के लिए आप पिता समान हैं. एक शिशु को खुश करने के लिए दूसरे को बेवजह थप्पड़ मत मारिए.
बहुत से लोग मुझसे कह रहे थे कि मनोज जी UGC पर आवाज़ नहीं उठाएँगे।
मैंने तब भी कहा था कि समाज से जुड़े इतने बड़े मुद्दे पर ऐसा हो ही नहीं सकता कि वे चुप रहें।
आगे आकर आवाज़ उठाने के लिए @manojmuntashir जी का हृदय से धन्यवाद। pic.twitter.com/byn2X9DpGL
— Abhinay | With U (@AbhinayWithYou) January 28, 2026
आपकी ममता और स्नेह पर हम सभी का बराबर का अधिकार है. UGC का काला कानून वापस ले लीजिए. हमारी एकता को कमजोर होने से बचा लीजिए. अगर इस देश में जातियां जीत गई तो हिंदुस्तान हार जाएगा.
समाचार अपडेट हो रही है.. .
The post मनोज मुंतशिर का छलका दर्द! कहा- एक को बचाने के लिए दूसरे को थप्पड़, काला कानून वापस लो appeared first on Naya Vichar.

