Hot News

Dhanbad: बार एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, रास्ता बंद किए जाने से सभी वकील नाराज

प्रतीक पोपट
Dhanbad: धनबाद सदर अस्पताल परिसर के अंदर स्थित मार्ग को बंद किए जाने के विरोध में धनबाद बार एसोसिएशन गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया है. वकीलों के पेन डाउन के कारण धनबाद कोर्ट परिसर में न्यायिक कार्य ठप हो गया ह,. जिससे कोर्ट आने वाले आम वादकारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बार एसोसिएशन के अनुसार सदर अस्पताल परिसर से होकर बार भवन तक आने-जाने का एक महत्वपूर्ण रास्ता वर्षों से वकीलों के आवागमन और वाहन पार्किंग के लिए उपयोग में था. हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा उस रास्ते को बाउंड्री वॉल खड़ा कर पूरी तरह बंद कर दिया गया, जिससे अधिवक्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों को भी गंभीर असुविधा हो रही है.

कोर्ट आने वाले आम लोगों को भी हो रही परेशानी

रास्ता बंद किए जाने के विरोध में बुधवार को धनबाद बार एसोसिएशन से जुड़े सभी अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर से रणधीर वर्मा चौक तक जोरदार विरोध मार्च निकाला था. इस दौरान अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द इसके समाधान की मांग की थी, लेकिन इतने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई. अधिवक्ताओं का कहना है कि बार एसोसिएशन भवन इसी मार्ग से जुड़ा हुआ है. रास्ता बंद हो जाने से अधिवक्ताओं के साथ-साथ न्यायालय आने वाले फरीयादी लोगों में बुजुर्ग एवं स्त्रीओं को भी काफी परेशानियों का सामन करना पड़ रहा है.

रास्ता नहीं मिलने तक हड़ताल जारी रहेगा

बार एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे को लेकर जिला प्रशासन से कई बार बातचीत की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला. समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ता गया, जिसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया गया. इस संबंध में बार एसोसिएशन के महासचिव जितेंद्र कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अधिवक्ता हमेशा कानून व्यवस्था और प्रशासन का सहयोग करते आए हैं, लेकिन प्रशासन का रवैया निराशाजनक है. जब तक रास्ता बहाल कर पार्किंग की स्थायी व्यवस्था नहीं की जाती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें: 

मौत को टक से छूकर लौट आए नोवामुंडी के बीडीओ साहेब, चुनावी ड्यूटी पर जाने के दौरान खाई में गिरते-गिरते बची गाड़ी

Hazaribagh News: हजारीबाग के 32 आंगनबाड़ी केंद्रों के रिपेयरिंग टेंडर पर सवाल, प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव

The post Dhanbad: बार एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, रास्ता बंद किए जाने से सभी वकील नाराज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top