Hot News

SBI में क्लर्क के 9000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, फोटो अपलोड करते हुए भूल से भी न करें ये गलती

SBI Clerk Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क के 9,124 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है. इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 31 अगस्त 2026 है. ऐसे में जल्द-से-जल्द फॉर्म भर लें. फॉर्म भरते वक्त फोटो, सिग्नेचर आदि बातों का ध्यान रखें. हैंड इम्प्रेशन सही फॉर्मेट में अपलोड करना जरूरी है. आपकी छोटी सी गलती और आवेदन रिजेक्ट हो सकता है.

फोटो अपलोड करते समय किन बातों का रखें ध्यान?

SBI के नोटिफिकेशन के अनुसार कैंडिडेट्स को अपनी हालिया पासपोर्ट साइज फोटो स्कैन करके अपलोड करनी होगी. फोटो साफ, क्लियर और अच्छी क्वालिटी वाली होनी चाहिए. चेहरे का पूरा हिस्सा दिखाई देना चाहिए और फोटो धुंधली नहीं होनी चाहिए.

SBI क्लर्क भर्ती के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

  • कॉलेज सर्टिफिकेट
  • कास्ट सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • उम्मीदवार के साइन (Signature)
  • बाएं हाथ के अंगूठे का निशान (Left Hand Thumb Impression)
  • हस्तलिखित घोषणा (Handwritten Declaration)

ये भी पढ़ें: BPSC TRE 4 : प्राइमरी में किस कैटेगरी को कितनी सीटें? समझें Vacancy का पूरा गणित

SBI Registration: आवेदन क्यों हो सकता है रिजेक्ट?

SBI ने साफ कहा है कि यदि फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान या हस्तलिखित घोषणा स्पष्ट नहीं है, तो आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है. ऐसे मामलों में कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट्स दोबारा से अपलोड करना होगा.

SBI की नोटिस में क्या लिखा है?

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक वैलिड फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा. पहचान पत्र के रूप में पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, बैंक पासबुक (जिस पर सत्यापित फोटो लगी हो), स्कूल/कॉलेज द्वारा जारी पहचान पत्र या राजपत्रित अधिकारी द्वारा आधिकारिक लेटरहेड पर जारी पहचान पत्र स्वीकार किए जाएंगे.

उम्मीदवारों को पहचान पत्र की ओरिजनल कॉपी के साथ उसकी स्व-प्रमाणित (Self-Attested) फोटोकॉपी भी ले जानी होगी. परीक्षा हॉल में प्रवेश के समय कॉल लेटर के साथ पहचान पत्र की फोटोकॉपी निरीक्षक (Invigilator) को प्रस्तुत करनी होगी. ऐसा न करने पर या पहचान को लेकर किसी प्रकार का संदेह होने पर कैंडिडेट्स को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

बायोमेट्रिक सत्यापन (Biometric Verification)

बैंक भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में उम्मीदवारों की पहचान सत्यापित करने के लिए अंगूठे का निशान (Thumb Impression) या आईरिस (IRIS) स्कैन डिजिटल रूप में ले सकता है. कैंडिडेट्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि हर चरण में उनका सही अंगूठे का निशान या आईरिस कैप्चर हो. यदि किसी भी चरण में दी गई जानकारी एक्चुअल जानकारी से मैच नहीं होती है तो उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है.

गलत जानकारी देने पर होगी कार्रवाई

SBI ने कहा कि यदि कोई कैंडिडेट फर्जी या गैर-प्रामाणिक जानकारी देता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द करने के साथ-साथ उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा या सत्यापन प्रक्रिया से पहले अपने हाथों पर मेहंदी, स्याही, केमिकल या किसी अन्य बाहरी पदार्थ का उपयोग न करें, क्योंकि इससे बायोमेट्रिक सत्यापन में परेशानी हो सकती है.

अपलोड करने से पहले करें ये चेक

फोटो हाल की हो और चेहरा स्पष्ट दिखे. सिग्नेचर सफेद कागज पर काले या नीले पेन से किया गया हो. अंगूठे का निशान साफ और पढ़ने योग्य हो. हस्तलिखित घोषणा नोटिफिकेशन में दिए गए फॉर्मेट के अनुसार ही लिखी गई हो. स्कैन की गई फाइल निर्धारित साइज और फॉर्मेट में हो.

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

SBI Clerk Recruitment 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है. ऐसे में उम्मीदवार अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

ये भी पढ़ें: कंप्यूटर साइंस नहीं, इस BTech ब्रांच की स्टूडेंट को मिला Amazon में प्लेसमेंट

The post SBI में क्लर्क के 9000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, फोटो अपलोड करते हुए भूल से भी न करें ये गलती appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top