Hot News

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड के बीच इन जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Bihar Ka Mausam: बिहार के अलग-अलग जिलों में धूप खिलने के बावजूद कनकनी महसूस हो रही है. लेकिन दोपहर के वक्त धूप खिलने से लोगों को राहत जरूर मिल रही. कई जिलों में सुबह और शाम के दौरान कोहरे की स्थिति भी देखी जा रही है. इस बीच मौसम का रंग बदलने वाला है. मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही अगले तीन दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है.

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की माने तो, बिहार के कई जिलों में ठंड के बीच बारिश की संभावना है. गयाजी, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास जिल में सामान्य से कम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही फरवरी महीने में सामान्य बारिश 10.4 मिलीमीटर हो सकती है. इसके अलावा बाकी के जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है. विभाग की तरफ से कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई.

image 5

अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

अगले 3 दिनों तक बिहार में मौसम को लेकर विभाग की तरफ से बताया गया कि मौसम शुष्क बना रहेगा. लेकिन कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है. यह भी संभावना जताई गई है कि अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. जबकि न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की संभावना है.

मौसम विभाग की माने तो, पूरे फरवरी में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

image 6

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में भागलपुर जिले का सबौर सबसे ज्यादा ठंडा रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही जिन जगहों के तापमान में गिरावट हुई, उनमें पटना, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, अगवानपुर, भागलपुर, पूर्णिया और कटिहार शामिल है. इन सभी जिलों में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई.

image 1 4

पटना में मौसम का हाल

पटना में मौसम को लेकर विभाग की तरफ से बताया गया कि जिले में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रह सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से राहत मिलेगी. न्यूनतम तापमान 10 से 12 और अधिकतम 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है.

Also Read: Bihar Budget 2026: बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू, व्हीलचेयर पर सदन पहुंचे तेजस्वी, NEET छात्रा मौत मामले में हंगामा

The post Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड के बीच इन जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top