Hot News

मौसम : बिहार में येलो अलर्ट, 15 अगस्त तक झारखंड के अलावा इन राज्यों में होगी भारी बारिश

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 10 से 15 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के लगभग सभी हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. वही, पूर्वी राजस्थान में 13 अगस्त तक, जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 10-11 अगस्त और फिर 13-14 अगस्त के दौरान अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 और 14 अगस्त को कई इलाकों में तेज बारिश का अनुमान जताया गया है.

विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 10 से 15 अगस्त के बीच मध्य हिंदुस्तान के राज्यों में मानसूनी गतिविधियां तेज रहने की संभावना है. पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 10 से 11 अगस्त के दौरान जबकि छत्तीसगढ़ में 10 अगस्त और 13-15 अगस्त के बीच अधिकांश क्षेत्रों में .

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 10 से 12 अगस्त के दौरान मुख्य रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश देखने को मिलेगी. 10 अगस्त को दोपहर या शाम के समय एक-दो दौर की बहुत हल्की बारिश (Very Light Rain) की संभावना है, जबकि तापमान 33-35°C (अधिकतम) और 24-26°C (न्यूनतम) रहेगा. 11 अगस्त को तड़के से दोपहर तथा फिर शाम या रात के समय हल्की से मध्यम बारिश (Very Light to Light Rain) के आसार हैं, जिससे अधिकतम तापमान गिरकर 32-34°C हो सकता है. इसके बाद 12 अगस्त को भी दोपहर से शाम के बीच बहुत हल्की बारिश के एक-दो दौर हो सकते हैं.

बंगाल में बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण बंगाल के जिलों में आगामी दिनों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. सोमवार (10 अगस्त) को मौसम अधिक सक्रिय रहेगा, जिसके तहत उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया और बांकुड़ा जिलों के लिए तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके बाद मंगलवार  (11 अगस्त) को भी दक्षिण बंगाल के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है.

The post मौसम : बिहार में येलो अलर्ट, 15 अगस्त तक झारखंड के अलावा इन राज्यों में होगी भारी बारिश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top