Hot News

New Aadhaar App: अब आधार से जुड़े जरूरी काम होंगे मोबाइल से, जानिए नए ऐप पर रजिस्टर करने का तरीका

New Aadhaar App: अब आधार कार्ड से जुड़े ज्यादातर काम और भी आसान होने वाले हैं. दरअसल नया Aadhaar ऐप 28 जनवरी को सभी लोगों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. मतलब अब देश के हर आधार कार्ड होल्डर को इसके सारे फीचर्स इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा. यहां आप अपने आधार की डिटेल्स स्टोर कर सकते हैं, जरूरत पड़ने पर शेयर कर सकते हैं और कई आधार से जुड़े काम भी यहीं से निपटा सकते हैं. हालांकि, ऐप इस्तेमाल करने से पहले इसमें आपको रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है. तो आइए जान लेते हैं रजिस्ट्रेशन करने का क्या है स्टेप-बाय-स्टेप तरीका, ताकि आपका आधार से जुड़े काम रुके नहीं.

नए Aadhaar App की खूबियां  

  • एक साथ 5 फैमिली मेंबर्स के Aadhaar कर सकते हैं सेव.
  • Masked Aadhaar शेयर करने का मिलता है ऑप्शन.
  • Aadhaar QR Code स्कैन करके आसानी से कर सकते हैं वेरिफिकेशन.
  • ऐप से आसानी से कर सकते हैं मोबाइल नंबर और एड्रेस अपडेट.
  • Selective Share फीचर की मदद से खुद तय कर सकते हैं कि सामने वाले को कौन-सी जानकारी दिखानी है.
  • Biometric Lock फीचर से मिलता है एक्स्ट्रा सिक्योरिटी.

नए Aadhaar App पर रजिस्टर कैसे करें?

अगर आप नए Aadhaar ऐप पर रजिस्ट्रेशन करने की सोच रहे हैं, तो शुरू करने से पहले एक छोटी-सी तैयारी कर लें. सबसे पहले ये चेक कर लें कि आपके फोन में वही SIM लगी हो जो Aadhaar से लिंक है. दूसरे नंबर से भी रजिस्ट्रेशन तो हो जाएगा, लेकिन बाद में Aadhaar से जुड़ी कई सर्विसेज इस्तेमाल करने में दिक्कत आ सकती है. साथ ही कोशिश करें कि रजिस्ट्रेशन ऐसी जगह बैठकर करें जहां नेटवर्क अच्छा हो, ताकि बीच में ऐप हैंग या स्लो ना हो. और हां, अपना Aadhaar कार्ड (या उसकी डिजिटल कॉपी) पास में जरूर रख लें क्योंकि रजिस्ट्रेशन के दौरान Aadhaar नंबर डालना पड़ेगा.

फॉलो करें ये स्टेप्स 

  • सबसे पहले Play Store (Android) या App Store (iOS) से Aadhaar ऐप डाउनलोड करें. ध्यान रखें कि ऐप का डेवलपर UIDAI ही लिखा होना चाहिए.
  • ऐप ओपन करें. अपनी पसंद की भाषा चुनें और Terms & Conditions को एक्सेप्ट कर दें.
  • अब मेन डैशबोर्ड पर दिख रहे ‘Register Aadhaar’ टैब पर टैप करें.
  • प्रोसेस शुरू होने के बाद अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें.
  • इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालना होगा. उसी नंबर पर एक OTP आएगा, जिससे आपका डिवाइस वेरिफाई होगा.
  • फिर आपको फेस ऑथेंटिकेशन करना होगा. इसके लिए फोन को ऐसे पकड़ें कि फ्रंट कैमरा आपका चेहरा ठीक से कैप्चर कर सके और दो बार पलक झपकानी होगी.
  • आखिर में आपको 6 अंकों का PIN बनाना होगा. इसे कहीं नोट करके रख लें, क्योंकि आगे ऐप खोलने के लिए यही PIN काम आएगा.

यह भी पढ़ें: अब आपका आधार होगा सुपर सेफ, नए Aadhaar ऐप से सिर्फ वही डिटेल शेयर करें जो आप चाहें, जानिए पूरा तरीका

The post New Aadhaar App: अब आधार से जुड़े जरूरी काम होंगे मोबाइल से, जानिए नए ऐप पर रजिस्टर करने का तरीका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top