Hot News

Grammy Awards: दलाई लामा ने जीता पहला ग्रैमी अवॉर्ड, के-पॉप ने भी खोला खाता, स्पीलबर्ग ईजीओटी क्लब में शामिल

Grammy Awards: 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स समारोह में इस बार आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने एक अनोखी उपलब्धि हासिल की हैं. उन्होंने ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार जीता. यह उनका पहला ग्रैमी अवॉर्ड है. इस श्रेणी में उन्होंने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की जज केतनजी ब्राउन जैक्सन जैसी प्रतिष्ठित हस्ती को पीछे छोड़ दिया. दलाई लामा ने यह पुरस्कार एल्बम- ‘मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए जीता है.

ग्रैमी अवॉर्ड संगीत जगत के सबसे बड़े और सम्मानित पुरस्कारों में गिना जाता है. इसे हर साल अमेरिका की रिकॉर्डिंग एकेडमी द्वारा आयोजित किया जाता है. यह पुरस्कार गायकों, संगीतकारों, प्रोड्यूसर्स और तकनीकी विशेषज्ञों को दिया जाता है. इसका उद्देश्य संगीत में बेहतरीन रचनात्मक और तकनीकी उपलब्धियों को सम्मानित करना है. यह सम्मान दलाई लामा के संदेश, शांति और मानवीय मूल्यों पर आधारित कथनों की पर वैश्विक स्वीकार्यता की मुहर जैसा है.

के पॉप ने भी पहली बार जीता ग्रैमी

संगीत जगत में इस बार कई ऐतिहासिक पल देखने को मिले. फिल्म ‘के-पॉप डेमन हंटर्स’ के गीत ‘गोल्डन’ ने विजुअल मीडिया के लिए लिखे गए सर्वश्रेष्ठ गीत का अवॉर्ड जीता. यह पहली बार है जब किसी के-पॉप कलाकार या समूह ने ग्रैमी अपने नाम किया. अवॉर्ड स्वीकार करते समय गीतकारों ने अंग्रेजी और कोरियाई भाषाओं में भाषण देकर दर्शकों का दिल जीत लिया.

EOGT ग्रुप में शामिल हुए स्पीलबर्ग

संगीत फिल्म श्रेणी में ‘म्यूजिक फॉर जॉन विलियम्स’ को सम्मान मिला. इस जीत के साथ मशहूर निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग ने अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड हासिल किया और आधिकारिक तौर पर ईजीओटी क्लब में शामिल हो गए. ईजीओटी उन कलाकारों को कहा जाता है जिन्होंने एमी, ग्रैमी, टोनी और ऑस्कर, चारों प्रमुख पुरस्कार जीते हों.

बिली इलिश का गाना बना सॉन्ग ऑफ द ईयर

बिली इलिश और उनके भाई फिनीस ओ’कोनेल ने इस साल ग्रैमी अवॉर्ड में बड़ी उपलब्धि हासिल की. दोनों ने मिलकर ‘वाइल्डफ्लावर’ गाने के लिए सॉन्ग ऑफ द ईयर का खिताब जीता. यह अवॉर्ड म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे प्रतिष्ठित श्रेणियों में से एक माना जाता है. इस कैटेगरी में कई बड़े अंतरराष्ट्रीय कलाकार जैसे- बैड बन्नी, लेडी गागा और केंड्रिक लैमर शामिल थे. ‘के-पॉप डेमन हंटर्स’ के हिट गाने ‘गोल्डन’ को भी मजबूत दावेदार माना जा रहा था. हालांकि बिली इलिश ने बाजी मार ली.

मुख्य समारोह की मेजबानी कॉमेडियन ट्रेवर नोआ ने की. 2026 के नामांकनों में केंड्रिक लैमर नौ नामांकनों के साथ सबसे आगे रहे, जबकि लेडी गागा, जैक एंटोनॉफ और कई अन्य बड़े सितारे भी पुरस्कारों की दौड़ में शामिल रहे. मुख्य समारोह से पहले लॉस एंजिलिस के पीकॉक थिएटर में आयोजित प्री-टेलीकास्ट समारोह में कुल 86 ग्रैमी पुरस्कार दिए गए.

इमिग्रेशन पॉलिसी पर भी उठाया गया मुद्दा

इस दौरान कई कलाकारों ने मंच का इस्तेमाल सामाजिक और नेतृत्वक मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए भी किया. कुछ गायकों ने अमेरिका की मौजूदा इमिग्रेशन पॉलिसी पर चिंता जताई और प्रवासियों के योगदान को याद किया. बिली इलीश ने कहा कि चोरी की गई जमीन पर कोई भी अवैध नहीं है. उनका इशारा अमेरिका के इतिहास और ट्रंप के ICE द्वारा की जा रही कार्रवाइयों पर था.

ये भी पढ़ें:- हिंदुस्तानीय मूल के वर्ल्ड बैंक चीफ परिवार सहित पाकिस्तान पहुंचे, क्या है उनका प्लान? क्या 20 अरब डॉलर लोन होगा अप्रूव?

ये भी पढ़ें:- हिंदुस्तानीय मूल के वैज्ञानिक को मिलेगा ‘जियो साइंस का नोबेल’, 1975 में की थी ऐसी खोज, जिससे आज जूझ रही दुनिया

The post Grammy Awards: दलाई लामा ने जीता पहला ग्रैमी अवॉर्ड, के-पॉप ने भी खोला खाता, स्पीलबर्ग ईजीओटी क्लब में शामिल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top