Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू एक बार फिर होली का नया भोजपुरी गाना लेकर आ रहे हैं. उनका अपकमिंग सॉन्ग ‘देवरवा रेडी बा’ जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है. पोस्टर सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. पोस्टर में कल्लू के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस प्रिया पाठक की जोड़ी नजर आ रही है. इस होली गाने में दोनों की शानदार केमिस्ट्री और मस्ती भरा अंदाज़ देखने को मिलेगा. गाने के बोल गौतम ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है.
‘देवरवा रेडी बा’ सॉन्ग की झलक
‘देवरवा रेडी बा’ गाने को अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. दोनों की आवाज का तालमेल गाने में अलग ही रंग भर देता है. म्यूजिक वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस प्रिया पाठक नजर आएंगी. पोस्टर में दोनों देसी अंदाज में होली के रंगों में रंगे हुए दिखाई दे रहे हैं, जो गाने की कहानी को और भी मजेदार बनाता है. गाने का पोस्टर दर्शकों का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींच रहा है.
कब और कहां होगा गाना रिलीज?
यह गाना 2 फरवरी 2026 को शाम 7 बजे IVY भोजपुरी बबाल म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा. ऐसे में फैंस इस होली स्पेशल गाने के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
गाने को लेकर फैंस में दिखी एक्साइटमेंट
गाने का पोस्टर रिलीज होते ही फैंस इंस्टाग्राम पर जमकर अपनी रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, गजब. एक यूजर ने लिखा, सुपर सॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, होली के सुपर हिट सॉन्ग है भैया लव यू. एक यूजर ने लिखा सुपर से डुपर.


यह भी पढ़ें- Arvind Akela kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला का नया गाना ‘नया लभर’ हुआ रिलीज, तीन हसीनाओं के साथ रोमांस करते दिखे कल्लू
यह भी पढ़ें- Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला का सबसे धमाकेदार गाना हुआ रिलीज, ‘कमर लचकाऊ रे पतरकी’ में एंजेल लीजा के ठुमकों पर फिदा कल्लू
The post Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Holi Song: अरविंद अकेला का नया होली गाना ‘देवरवा रेडी बा’ मचाएगा धूम, होली के रंगों में रंगी दिखी एक्ट्रेस प्रिया पाठक appeared first on Naya Vichar.

