Hot News

इलेक्ट्रिक रेस में Yamaha की एंट्री, भारत में लॉन्च हुआ पहला e-स्कूटर EC-06

जापानी ऑटो कंपनी Yamaha ने आखिरकार हिंदुस्तान के इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में एंट्री कर ली है. कंपनी ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Yamaha EC-06 लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,67,600 रुपये रखी गई है. फिलहाल शुरुआत में यह स्कूटर चुनिंदा शहरों में Yamaha के प्रीमियम Blue Square डीलरशिप्स के जरिए बेची जाएगी. यह लॉन्च Yamaha के लिए हिंदुस्तान में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

बैटरी और रेंज में दम

Yamaha EC-06 में 4kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है, जिसे IPMSM मोटर के साथ जोड़ा गया है. यह सेटअप 6.7kW की पीक पावर और 26Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. स्कूटर की टॉप स्पीड 79 किमी प्रति घंटा है. एक बार फुल चार्ज होने पर यह स्कूटर 169 किमी तक की सर्टिफाइड रेंज देने में कैपेबल है. इसे घर के नॉर्मल प्लग से करीब 8 घंटे में चार्ज किया जा सकता है.

डिजाइन और हार्डवेयर

डिजाइन के मामले में EC-06 को हिंदुस्तान में तैयार किया गया है, लेकिन इसका लुक ग्लोबल अपील वाला है. लॉन्च के समय यह सिर्फ Bluish White कलर में अवेलेबल होगा. स्कूटर में आगे और पीछे दोनों तरफ 200mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, साथ में CBS सिस्टम भी है. LED हेडलैंप और टेललैंप इसे प्रीमियम और मॉडर्न फील देते हैं.

फीचर्स जो बनाते हैं इसे खास

Yamaha EC-06 में तीन राइडिंग मोड Eco, Standard और Power मिलते हैं. इसके अलावा, इसमें Reverse Mode भी दिया गया है, जो तंग जगहों पर स्कूटर को मोड़ने में मदद करता है. सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे कॉइल स्प्रिंग दी गई है. स्कूटर में कलर LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें स्पीड, बैटरी स्टेटस, राइडिंग मोड और कनेक्टिविटी से जुड़ी जानकारी दिखती है.

कीमत और मुकाबला

Yamaha EC-06 की एक्स-शोरूम कीमत 1,67,600 रुपये है. इंडियन मार्केट में इसका मुकाबला River Indie, Ather 450X, Ola S1 Pro और Suzuki e-Access जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा.

यह भी पढ़ें: Suzuki Access का नया वेरिएंट लॉन्च, जानिए इसमें क्या है खास

The post इलेक्ट्रिक रेस में Yamaha की एंट्री, हिंदुस्तान में लॉन्च हुआ पहला e-स्कूटर EC-06 appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top