Hot News

Bihar Budget 2026: केंद्रीय बजट पर भड़के तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी पर क्या बोले?

Bihar Budget 2026: बिहार विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया है. पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्रीय बजट 2026-27, राज्यपाल के अभिभाषण और पटना में नीट छात्रा की मौत को लेकर भी जमकर कटाक्ष किया. केंद्रीय बजट से जुड़े सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा, सब कुछ पहले वाला ही है. नया सिर्फ यह रहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार में जब चुनाव था तो मिथिला की साड़ी पहनी थी. इस बार तमिलनाडु में चुनाव है तो वहां की साड़ी पहनीं.

राज्यपाल के अभिभाषण पर क्या बोले?

तेजस्वी यादव ने इस दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, सब कुछ पुराना ही है, कुछ नया नहीं है. प्रशासन के अधिकारी जो लिख कर देते हैं, वही राज्यपाल पढ़ देते हैं. राज्यपाल के अभिभाषण में केवल हरियाली दिखाई गई. लेकिन सर्वे में ऐसा कुछ नहीं दिखता है. हकीकत इससे काफी दूर है. पिछले 10 सालों से यही भाषण सुन रहा हूं.

नीट छात्रा की मौत पर क्या बोले?

इसके अलावा तेजस्वी यादव ने नीट छात्रा की मौत के मामले में भी प्रतिक्रिया दी. मीडिया के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा, सीबीआई से क्या ही उम्मीद की जाए. पहले भी सीबीआई कई मामले की जांच कर रही है. जैसे कि सृजन घोटाला, नवरुणा कांड, इन सब मामले में क्या नतीजा निकलकर आया. यह सब सिर्फ खानापूर्ति है. बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से फेल है.

व्हीलचेयर के सहारे सदन पहुंचे तेजस्वी

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया. संभावना जताई जा रही थी कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन नहीं आयेंगे. लेकिन सोमवार को वे व्हीलचेयर के सहारे सदन पहुंचे. दरअसल, तेजस्वी यादव के पैर के अंगूठे का नाखून उखड़ गया था, जिसके बाद ऑपरेशन हुआ. यह जानकारी आरजेडी के ऑफिशियल एक्स अकाउंट के जरिए दी गई थी.

Also Read: Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड के बीच इन जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

The post Bihar Budget 2026: केंद्रीय बजट पर भड़के तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी पर क्या बोले? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top