Hot News

Aaj ka Rashifal: आज किन राशियों को राहु दिलाएंगे बड़ी सफलता और किनके जीवन में शनि बढ़ाएंगे टेंशन? जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj ka Rashifal 03 Febuary 2026: आज 03 फरवरी 2026, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रात 01 बजकर 45 मिनट तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि शुरू होगी. ग्रहों की स्थिति देखें तो सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की चतुर्ग्रही युति मकर राशि में है. चंद्रमा और केतु सिंह राशि में एक साथ मौजूद हैं. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में विराजमान हैं.

आज का राशिफल: मेष से मीन तक

आज का राशिफल.

मेष राशि वालों के रोजगार में तरक्की के योग

मेष राशि – आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा. दशम भाव के मंगल और सूर्य के प्रभाव से काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे और रोजगार के क्षेत्र में तरक्की होगी. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा, हालांकि चंद्रमा की स्थिति के कारण जीवनसाथी किसी बात को लेकर गुस्सा हो सकता है.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज ईगो से बचें, साथी की भावनाओं का सम्मान करना रिश्ते को मजबूती देगा.
स्वास्थ्य: आज ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, लेकिन कार्य की अधिकता से शाम तक शारीरिक थकान महसूस हो सकती है.
शुभ अंक-2
शुभ रंग- पीला

वृषभ राशि वालों अज काम में बरतें सावधानी

वृषभ राशि – आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. भाग्य स्थान में बुध और शुक्र की युति से व्यापार में धन लाभ होगा. काम के सिलसिले में शनि की दृष्टि के कारण दिन थोड़ा कमजोर है, इसलिए सावधानी से काम करें. बेवजह किसी विवाद को आगे न बढ़ाएं, अन्यथा राहु की स्थिति मानसिक कष्ट दे सकती है.
लव लाइफ: प्रेम जीवन में ठीक-ठाक दिन बीतेगा, पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी और मन प्रसन्न रहेगा.
स्वास्थ्य: खान-पान में अनियमितता के कारण पेट खराब हो सकता है, बाहर के भोजन से परहेज करें.
शुभ अंक-8 शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि वालों के लिए आज गृहस्थ जीवन रहेगा सामान्य

मिथुन राशि – आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा. अष्टम भाव में ग्रहों के जमघट के बावजूद बृहस्पति की लग्न स्थिति से काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे. छात्रों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है, उन्हें परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे. गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा.
लव लाइफ: प्रेम जीवन ठीक-ठाक रहेगा, आज किसी भी प्रकार की जिद करने से बचें और पार्टनर की बात सुनें.
स्वास्थ्य: मानसिक रूप से खुद को शांत महसूस करेंगे, लेकिन आंखों में जलन या दर्द की शिकायत हो सकती है.
शुभ अंक-4

शुभ रंग- काला

कर्क राशि वाले आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा. द्वितीय भाव के चंद्रमा और केतु के कारण आप मानसिक चिंता से ग्रसित रहेंगे. सप्तम भाव में ग्रहों की स्थिति से काम के सिलसिले में तो अच्छे नतीजे मिलेंगे और इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता जरूरी है.
लव लाइफ: प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आएगा, छोटी सी बात बड़ी गलतफहमी का रूप ले सकती है.
स्वास्थ्य: पैर में चोट या मोच आने की संभावना है, सीढ़ियां उतरते-चढ़ते समय सावधानी बरतें.
शुभ अंक-8

शुभ रंग- भूरा

ये भी पढें – Aaj ka Love Rashifal: आज किसे मिलेगा पार्टनर से खास सरप्राइज और किसके प्रेम में बढ़ेगी तकरार? जानें मेष से मीन का हाल

सिंह राशि वाले आज गुस्से और उत्तेजना से बचें.

सिंह राशि – आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आपकी राशि में चंद्रमा और केतु की युति होने से मानसिक गहनता बढ़ेगी. आपस में मन की बातचीत करने से एक-दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी. गृहस्थ जीवन शानदार रहेगा और परिवार में महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा.
लव लाइफ: प्रेम जीवन भी ठीक-ठाक रहेगा, पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं.
स्वास्थ्य: हृदय रोगियों को आज घबराहट महसूस हो सकती है, गुस्से और उत्तेजना से बचें.
शुभ अंक-7 शुभ रंग- नारंगी

कन्या राशि वाले आज मानसिक रूप से थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा

कन्या राशि – आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. पंचम भाव के सूर्य और मंगल के कारण आप अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे. षष्ठ भाव के राहु के कारण दोस्तों और पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा और इनकम अच्छी रहेगी. हालांकि, शनि की सप्तम दृष्टि से मानसिक रूप से थोड़ा तनाव हो सकता है.
लव लाइफ: पार्टनर के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा, आप उन्हें कोई उपहार देकर सरप्राइज दे सकते हैं.
स्वास्थ्य: गले में खराश या जुकाम की समस्या हो सकती है, ठंडी चीजों से दूर रहें.
शुभ अंक-3 शुभ रंग– लाल

तुला राशि वाले आज किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े दुखी रह सकते हैं

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. भाग्य स्थान के बृहस्पति और चतुर्थ भाव के ग्रहों की कृपा से जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. काम के सिलसिले में आप जी-तोड़ मेहनत करेंगे, फिर भी चतुर्थ भाव के शनि के प्रभाव से आप किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े दुखी हो सकते हैं.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में नयापन आएगा, आज पार्टनर के प्रति आपका आकर्षण और बढ़ेगा.
स्वास्थ्य: मानसिक रूप से खुद को फिट महसूस करेंगे, लेकिन कमर दर्द की शिकायत हो सकती है.
शुभ अंक-9 शुभ रंग- पीला

आज वृश्चिक राशि वाले के प्रेम जीवन रोमांस से भरा रहेगा

वृश्चिक राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. तृतीय भाव के मंगल के कारण कामों में सफलता मिलेगी और मानसिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी. गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और जीवन में प्रेम के साथ रोमांस भी बना रहेगा. चतुर्थ भाव के राहु को देखते हुए वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें.
लव लाइफ: पार्टनर के साथ आज का दिन यादगार रहेगा, आप अपने मन की बात खुलकर कह पाएंगे.
स्वास्थ्य: रक्तचाप (BP) के मरीजों को आज सतर्क रहना चाहिए, समय पर दवा लें.
शुभ अंक-1
शुभ रंग- हरा

Also Read:- Aaj Ka Panchang 03 February 2026: आज कृष्ण पक्ष की द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

धनु राशि वालें खर्च में रखें ख्याल

धनु राशि – आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा. द्वितीय भाव में ग्रहों की युति और भाग्य स्थान के केतु के कारण कोई बड़ा काम हाथ में ना लें. खर्चों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो सकती है. काम के सिलसिले में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसका असर गृहस्थ जीवन पर पड़ेगा और वहां तनाव रह सकता है.
लव लाइफ: पार्टनर से किसी बात पर बहस हो सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखना ही बेहतर होगा.
स्वास्थ्य: यूरिन या किडनी से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या परेशान कर सकती है, पानी खूब पिएं.
शुभ अंक-7
शुभ रंग- सफेद

मकर राशि वालें आज स्वास्थ्य का रखें ख्याल

मकर राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. आपकी राशि में चतुर्ग्रही योग (सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र) होने से भाग्य के सहारे कई काम बन जाएंगे. घर-परिवार की किसी पुरानी समस्या को दूर करने की कोशिश करेंगे. काम में व्यस्तता के बावजूद आप परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएंगे.
लव लाइफ: प्रेम जीवन ठीक-ठाक रहेगा, आज साथी की सलाह आपके करियर में भी काम आ सकती है.
स्वास्थ्य: सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या उभर सकती है, पर्याप्त नींद लेना जरूरी है.
शुभ अंक-3 शुभ रंग- नारंगी

कुंभ राशि वाले आज प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा

कुंभ राशि – आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा. आपकी राशि में बैठे राहु और पंचम भाव के बृहस्पति की कृपा से आप अपने कामों में पूरी लगन से आगे बढ़ेंगे. गृहस्थ जीवन की समस्याओं को दूर करने की कोशिश करेंगे और काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी.
लव लाइफ: प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और आप पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाएं बनाएंगे.
स्वास्थ्य: नसों में खिंचाव या पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है, हल्का व्यायाम करें.
शुभ अंक-9 शुभ रंग- केसरिया

मीन राशि के खर्चों में बढ़ोतरी होगी

मीन राशि – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. द्वादश भाव में ग्रहों की युति के कारण खर्चों में बढ़ोतरी होगी, लेकिन लाभ स्थान के ग्रहों से इनकम भी तेजी से बढ़ेगी. काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे और गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा. लग्न के शनि के कारण आलस्य से बचें.
लव लाइफ: पार्टनर के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, हालांकि आज जीवनसाथी बीमार हो सकता है.
स्वास्थ्य: मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहें, बुखार या शरीर दर्द की संभावना है.
शुभ अंक-6 शुभ रंग- आसमानी

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Vivah Muhurat 2026 Dates: शुक्र उदय के साथ शुरू हुआ शादी-विवाह का सीजन, फरवरी से जुलाई तक 63 मुहूर्त, दिसंबर तक मिलेंगे 81 दिन

The post Aaj ka Rashifal: आज किन राशियों को राहु दिलाएंगे बड़ी सफलता और किनके जीवन में शनि बढ़ाएंगे टेंशन? जानें मेष से मीन तक का हाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top