Soya Chilla Recipe: सुबह उठने के बाद कई बार समझ नहीं आता है कि नाश्ते में ऐसा क्या बनाया जाए जो झटपट भी तैयार हो जाए और स्वादिष्ट भी लगे तो ये आर्टिकल आपके काम का है. सुबह की भागदौड़ में आप जल्दी से चीला तैयार कर सकते हैं. आप ब्रेकफास्ट में सोया चीला बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं सोया चीला बनाने की रेसिपी.
सोया चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- सोया चंक्स- 1 कप
- बेसन- आधा कप
- प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
- अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- जीरा- आधा छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला- आधा चम्मच
- तेल- जरूरत के अनुसार
सोया चीला को कैसे तैयार करें?
- सोया चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप सोया चंक्स को पानी में डालकर उबाल लें. फिर सोया चंक्स को अच्छे से निचोड़कर मिक्सर जार में डालें और थोड़ा पानी डालकर पीस लें. इसे आप एक बर्तन में निकाल लें.
- इसके बाद आप इसमें बेसन, प्याज, हरी मिर्च और अदरक को डाल दें. नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला को डालकर अच्छे से मिला लें. फिर धनिया पत्ती डालकर सभी चीजों को मिला लें. जरूरत अनुसार पानी डालकर घोल तैयार कर लें.
- अब एक तवा को गर्म करें और हल्का सा तेल लगा लें. तवे पर एक बड़े चम्मच की मदद से घोल को डालें और गोल फैला लें. मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें. इसी तरह से बचे हुए घोल से आप बाकी चीला को तैयार कर लें.
यह भी पढ़ें: Hare Chane Ki Sabji: ठंड के मौसम में बनाएं गरमा-गरम हरे चने की सब्जी, रोटी और चावल के साथ लगेगा मजेदार
यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद
The post Soya Chilla Recipe: नाश्ते में तैयार करें स्वाद में लाजवाब सोया चीला, झटपट ऐसे करें तैयार appeared first on Naya Vichar.

