Hot News

Bihar Budget 2026: अस्पतालों को सुपर स्पेशलिटी बनाने का एलान, IGIMS और PMCH को बनाया जाएगा वर्ल्ड‑क्लास हॉस्पिटल

Bihar Budget 2026: बिहार के बजट में अस्पतालों को लेकर खास एलान किया गया. वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने स्वास्थ्य के लिए 21 हजार 270 करोड़ रुपए खर्च करने का एलान किया. साथ ही जिला अस्पतालों को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाने का एलान किया. बजट भाषण में बताया गया कि जिलों के अस्पतालों को सुपर स्पेशलिटी बनाने के साथ-साथ नई मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और पटना में IGIMS‑PMCH जैसे संस्थानों को वर्ल्ड‑क्लास भी बनाया जाएगा.

प्रशासन ने किया ये दावा

प्रशासन ने दावा किया कि SRS‑2023 के मुताबिक बिहार का मातृ मृत्यु, शिशु मृत्यु और 5 साल से कम बच्चों की मौत का आंकड़ा अब राष्ट्रीय औसत से बेहतर है. बजट में जिला अस्पतालों को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने का रोडमैप रखा गया है. यानी जिला स्तर पर ही कैंसर, हृदय, न्यूरो, किडनी जैसी जटिल बीमारियों के इलाज की आधुनिक सुविधा तैयार की जा रही है.

इन जिलों में बनेंगे नए मेडिकल कॉलेज​

पटना में 1100 बेड के दो नए टावरों के साथ IGIMS और PMCH को वर्ल्ड‑क्लास हॉस्पिटल में बदलने की प्रक्रिया जारी है. कई जिलों जैसे नवगछिया, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा और अन्य में नए प्रशासनी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज‑अस्पताल तैयार हो रहे हैं. जबकि प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी यानी PPP मॉडल पर विशेष कैंसर, हृदय और सुपर‑स्पेशलिटी हॉस्पिटल शुरू किए जा रहे हैं, ताकि गरीबों को भी सुपर‑स्पेशियलिटी इलाज सस्ती दर पर उपलब्ध हो सके.

1.7 करोड़ से ज्यादा परिवारों का हेल्थ कार्ड बनने का लक्ष्य

‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’ और ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के तहत लगभग 1.7 करोड़ से ज्यादा परिवारों का हेल्थ कार्ड बनने का लक्ष्य है, जिनके लिए 4 लाख से ज्यादा की वार्षिक स्वास्थ्य सुरक्षा दी जा रही है. ‘बच्चों के हृदय रोग, थैलसीमिया और रेयर डिज़ीज़ ट्रीटमेंट’ जैसी विशेष योजनाएं भी इस बजट में जारी रखने की घोषणा की गई है, जिससे हजारों गंभीर बीमार बच्चों को फ्री इलाज की सुविधा मिल रही है. कई जिलों में 100 से 400 बिस्तरों वाले नए अस्पताल और PPP मोड पर विशेष कैंसर‑कार्डियो हॉस्पिटल की योजनाएं भी इसी बजट का हिस्सा हैं.

Also Read: Bihar Budget 2026: बिहार के बजट में शिक्षा पर सबसे ज्यादा जोर, स्कूल और कॉलेजों पर 68 हजार 216.95 करोड़ होंगे खर्च

The post Bihar Budget 2026: अस्पतालों को सुपर स्पेशलिटी बनाने का एलान, IGIMS और PMCH को बनाया जाएगा वर्ल्ड‑क्लास हॉस्पिटल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top