Hot News

Amazon के सर्वर 2027 तक बुक, AI की मांग में ऐसा क्या बदला, जानें पूरा मामला

सुबह फोन पर कोई सवाल पूछना हो, फोटो बनानी हो, ऑफिस का काम करना हो या ऑनलाइन खरीदारी करनी हो, आज सभी कामों में AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल हो रहा है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब करोड़ों लोग एक साथ AI का इस्तेमाल करते हैं, तो उनके सवालों के जवाब देने के लिए कितने कंप्यूटर काम करते होंगे? इन्हीं जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़ी टेक कंपनियां लगातार नए डेटा सेंटर बना रही हैं और कंप्यूटरों की क्षमता बढ़ा रही हैं.

अब इस बढ़ती मांग का असर दुनिया की बड़ी टेक कंपनी Amazon पर भी दिख रहा है. Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, Amazon के CEO Andy Jassy ने कहा है कि कंपनी की क्लाउड कंप्यूटिंग सर्वर का ज्यादातर हिस्सा 2027 तक बुक हो चुका है. 2028 की सर्वर का भी बड़ा हिस्सा ग्राहक पहले ही बुक कर चुके हैं. इसकी बड़ी वजह AI कंपनियों और दूसरे कारोबारों की बढ़ती मांग है.

Amazon का सर्वर बुक होने का क्या मतलब है?

सबसे पहले समझिए कि Amazon सिर्फ ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनी नहीं है. उसका एक बड़ा कारोबार क्लाउड सेवाओं का भी है. इसकी मदद से दूसरी कंपनियां अपनी वेबसाइट, ऐप और डेटा को चलाने के लिए Amazon के कंप्यूटर और सर्वर का इस्तेमाल करती हैं. Amazon की इस सेवा को Amazon Web Services यानी AWS कहा जाता है.

इसे ऐसे समझिए, जैसे किसी को दुकान खोलनी है, लेकिन दुकान खरीदने के बजाय वह किराये पर जगह ले लेता है. Amazon भी दूसरी कंपनियों को इसी तरह अपने कंप्यूटर इस्तेमाल करने की सुविधा देती है. कंपनियों को कंप्यूटर खरीदने और संभालने की जरूरत नहीं पड़ती. वे Amazon को पैसे देकर उसके कंप्यूटर इस्तेमाल करती हैं और अपनी वेबसाइट, ऐप और AI चलाती हैं. यानी कंप्यूटर उनके अपने नहीं होते, लेकिन उनका काम इन्हीं कंप्यूटरों के सहारे चलता है. इसी व्यवस्था को क्लाउड कंप्यूटिंग कहते हैं.

अब दिक्कत ये है कि AI बनाने और चलाने वाली कंपनियों को बड़ी संख्या में कंप्यूटर और सर्वर चाहिए. इसके लिए वे Amazon की क्लाउड सेवा पहले से बुक कर रही हैं. Amazon के CEO Andy Jassy के मुताबिक, 2027 तक के लिए कंपनी की ज्यादातर कंप्यूटर सर्वर बुक हो चुकी है. 2028 के लिए भी काफी सर्वर पहले ही बुक की जा चुकी है. इसका मतलब ये नहीं कि Amazon के सारे कंप्यूटर बुक हो गए हैं, बल्कि ये है कि AI की बढ़ती मांग के चलते कंपनियां पहले से ही कंप्यूटर और सर्वर इस्तेमाल करने की जगह पक्की कर रही हैं.

Amazon कितना पैसा खर्च कर रही है?

Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, Amazon ने 2026 में करीब 220 अरब डॉलर खर्च करने की योजना बनाई थी. इस पैसे का बड़ा हिस्सा AI से जुड़े काम और नए डेटा सेंटर बनाने पर खर्च होना है. इसके लिए कंपनी को नए कंप्यूटर, सर्वर और उन्हें चलाने के लिए जरूरी दूसरी चीजें जुटानी हैं. इतना पैसा लगाने के बाद भी Amazon के सामने चुनौती है कि AI बनाने वाली कंपनियों की जरूरत कैसे पूरी की जाए. नए डेटा सेंटर बनाने और उन्हें चालू करने में काफी समय लगता है, जबकि कंपनियों को अभी ज्यादा कंप्यूटर और सर्वर चाहिए.

यानी AI की दौड़ में सिर्फ नया ऐप या सॉफ्टवेयर बनाना ही काफी नहीं है. उसे चलाने के लिए ढेर सारे कंप्यूटर, बिजली और बड़ी इमारतों की भी जरूरत पड़ती है. जो कंपनी इन सबका इंतजाम जल्दी कर पाएगी, वह बढ़ती मांग को पूरा करने में आगे रह सकती है.

आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा?

Amazon की कंप्यूटर सर्वर पहले से बुक होने का मतलब ये नहीं है कि इंटरनेट बंद हो जाएगा या AI ऐप काम करना बंद कर देंगे. लेकिन आगे चलकर इसका असर आम लोगों पर पड़ सकता है. AI की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए ज्यादा चिप्स, RAM, स्टोरेज और बिजली की जरूरत पड़ रही है. अगर इन चीजों की मांग बढ़ती है और सप्लाई उतनी तेजी से नहीं बढ़ती, तो मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर बनाने वाली कंपनियों की लागत बढ़ सकती है.

इसके अलावा, क्लाउड स्टोरेज और कुछ AI सेवाएं भी महंगी हो सकती हैं. कंप्यूटर और सर्वर की कमी बनी रहती है, तो नई AI सेवाएं शुरू होने में देरी भी हो सकती है. मोबाइल, लैपटॉप, इंटरनेट या AI सेवाओं के दाम जरूर बढ़ेंगे. ऐसा होगा या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि कंपनियां बढ़ती मांग को कैसे पूरा करती हैं और उनकी लागत कितनी बढ़ती है.

एक्सपर्ट क्या कहते हैं

AI की बढ़ती मांग का असर सिर्फ क्लाउड कंप्यूटिंग तक सीमित नहीं है. J.P. Morgan Global Research की रिपोर्ट के मुताबिक, AI डेटा सेंटर में मेमोरी चिप्स की बढ़ती जरूरत से इनकी सप्लाई पर दबाव पड़ रहा है और कीमतें बढ़ने का अनुमान है. इसका असर मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर बनाने वाली कंपनियों की लागत पर भी पड़ सकता है, क्योंकि इन डिवाइस में भी मेमोरी चिप्स का इस्तेमाल होता है.

Amazon के CEO Andy Jassy ने 23 अक्टूबर 2026 को बताया कि कंपनी की क्लाउड कंप्यूटिंग क्षमता 2027 तक ज्यादातर बुक हो चुकी है और 2028 की भी काफी क्षमता पहले से बुक है. ये दोनों बातें दिखाती हैं कि AI के लिए कंप्यूटर और सर्वर की मांग तेजी से बढ़ रही है. हालांकि, इससे आम लोगों के गैजेट या AI सेवाएं महंगी होंगी या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि कंपनियां बढ़ती मांग और लागत को कैसे संभालती हैं.

आगे क्या होगा?

Amazon की यह समाचार बताती है कि AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ उसके पीछे काम करने वाले कंप्यूटरों की जरूरत भी तेजी से बढ़ रही है. कंपनी 2027 और 2028 के लिए अपनी क्षमता का बड़ा हिस्सा पहले ही ग्राहकों को देने की बात कह रही है. ऐसे में उसके लिए नई कैपिसिटी तैयार करना और बिजली, चिप्स तथा डेटा सेंटर का इंतजाम करना अहम चुनौती रहेगा.

आने वाले समय में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि Amazon और दूसरी टेक कंपनियां बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कितनी तेजी से अपने डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग क्षमता बढ़ा पाती हैं. AI के बारे में अक्सर बात उसके नए फीचर्स और काम करने के तरीकों की होती है, लेकिन इस समाचार से साफ है कि इसके पीछे मजबूत कंप्यूटर, बिजली और तकनीकी ढांचा भी उतना ही जरूरी है.

ये भी पढ़ें: समंदर के नीचे बिछे तारों से चलता है इंटरनेट, ईरान ने दी इसे उड़ाने की धमकी, हिंदुस्तान पर क्या होगा असर?

The post Amazon के सर्वर 2027 तक बुक, AI की मांग में ऐसा क्या बदला, जानें पूरा मामला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top