काली दुर्गे, राधे श्याम और गौड़ी शंकर, सीताराम के महामंत्र से गुंजायमान हुआ क्षेत्र
नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। प्रखंड के सारंगपुर गांव स्थित माता सती स्थान में रविवार को दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन शुरू हुआ। महायज्ञ में काली दुर्गे, राधे श्याम और गौड़ी शंकर, सीताराम के महामंत्रों के जाप से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। महामंत्र जाप में श्रद्धालु उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।
महायज्ञ शुरू होने से पहले पंडित रंजन कुमार झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यजमान राहुल कुमार एवं नीरो कुमार से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। इसके बाद अष्टयाम महायज्ञ की शुरुआत हुई। इससे पूर्व 11 कुंवारी कन्याओं के साथ श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के दौरान जमुआरी नदी से पवित्र जल भरकर यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित किया गया।
महायज्ञ के आयोजन से सारंगपुर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। आयोजन को सफल बनाने में अनिश कुमार, सरोज पाठक, अनिल कुमार ठाकुर, दुर्गा ठाकुर, सुमित कुमार, सुजीत कुमार, मुन्ना मिश्र, बाबुल कुमार ठाकुर, लाल किशोर ठाकुर, सुनील कुमार मिश्र सहित अन्य ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं।
