Hot News

सदर अस्पताल में पलाश दीदी कैफे का शुभारंभ किया गया

लातेहार. जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल परिसर में मंगलवार को पलाश दीदी कैफे का विधिवत शुभारंभ उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद व सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो ने किया. मौके पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि पलाश दीदी कैफे स्त्री सशक्तीकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल है. इसके माध्यम से स्वयं सहायता समूह की स्त्रीओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे तथा वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी, साथ ही अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं किफायती भोजन उपलब्ध हो सकेगा. यह कैफे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की स्त्रीओं द्वारा संचालित किया जायेगा. जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन होगा. जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की आजीविका आधारित पहलों को प्रोत्साहित किए जाने की बात कही गयी. मौके पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रतिनिधि व स्वयं सहायता समूह की दीदियां समेत कई लोग उपस्थित थे. पहले दिन छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे प्रतिनिधि बारियातू. जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गयी है. पहले दिन मंगलवार को दो परीक्षा केंद्र, परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय व आदर्श मध्य विद्यालय बारियातू में परीक्षा हुई. मैट्रिक की परीक्षा में तीन व इंटर की परीक्षा से तीन विद्वार्थी अनुपस्थित रहे. परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय के केंद्राधीक्षक प्रकाश कुमार ने बताया कि पहले दिन मैट्रिक के आईटीएस में 15, एयूटी में 39, एजीआर में 223 कुल 277 परिक्षार्थियों की परीक्षा होनी थी. इनमें से तीन परिक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं इंटर की भोकेशनल विषया की परीक्षा में 215 में से 212 विद्यार्थियाें ने परीक्षा दी. तीन विद्वार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने में विक्षक उतम कुमार पांडेय, राकेश कुमार सिंह, निरज पासवान, बसंती मिंज, दीपू प्रसाद समेत अन्य शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा.

The post सदर अस्पताल में पलाश दीदी कैफे का शुभारंभ किया गया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top