Hot News

PM मोदी पर विवादित टिप्पणी से बढ़ीं खरगे की मुश्किलें, पटना के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज

BJP On Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी का मामला अब थाने तक पहुंच गया है. भाजपा के बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा कुमार सिंह कल्लू ने पटना के कोतवाली थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में खरगे पर प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता को लेकर अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है. शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है.

25 अक्टूबर को बापू सभागार में दिया था बयान

शिकायत के मुताबिक, 25 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के कार्यक्रम के दौरान यह टिप्पणी की गई थी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की विचारधारा पर निशाना साधा था.

इसी दौरान सभा में मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहीं नहीं जाएंगे. इस पर खरगे ने जवाब देते हुए कहा, “मोदी का बाप भी जाएगा.” इस टिप्पणी के बाद सभागार में हंगामे जैसी स्थिति बन गई थी.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

शिकायत में क्या कहा गया?

भाजपा नेता कृष्णा कुमार सिंह कल्लू ने कोतवाली थाने में दिए आवेदन में कहा है कि सार्वजनिक मंच से किसी व्यक्ति के परिवार को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल संवेदनशील मामला है. उन्होंने सार्वजनिक जीवन में संवाद की मर्यादा और आपसी सम्मान बनाए रखने पर जोर दिया है.

शिकायतकर्ता ने पुलिस से संबंधित समाचारों, वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करने की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि यदि जांच में कानून के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए.

पुलिस की कार्रवाई पर नजर

खरगे की टिप्पणी के बाद भाजपा नेताओं ने पहले भी इस पर आपत्ति जताई है और माफी की मांग की है. अब भाजपा नेता की शिकायत के बाद मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी.

Also Read: खरगे के ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर भड़के CM सम्राट, बोले- कांग्रेस और राहुल गांधी तुरंत मांगें माफी

The post PM मोदी पर विवादित टिप्पणी से बढ़ीं खरगे की मुश्किलें, पटना के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top