Hot News

इंटर परीक्षा के दूसरे दिन 13026 परीक्षार्थी हुए शामिल

पांच फरवरी को भौतिकी शास्त्र, भूगोल व बिजनेस स्टडीज की होगी परीक्षा

बांका. जिले के 33 केंद्रों पर मंगलवार को दूसरे दिन इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई है. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 12.45 बजे तक एवं द्वितीय पाली दो बजे से 5.15 बजे तक आयोजित हुई. प्रथम में आइएससी व आइए के लिए गणित एवं द्वितीय पाली में आइए व वोकेशनल के लिए नेतृत्व शास्त्र व फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा ली गयी. प्रथम पाली में 5897 के विरुद्ध 5824 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जिसमें 73 अनुपस्थित रहे. वहीं द्वितीय पाली में 7350 के विरुद्ध 7202 उपस्थित हुए और 148 अनुपस्थित रहे. परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतिनियुक्त सभी अधिकारी मुस्तैद दिखे. डीएम नवदीप शुक्ला व एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने प्रतिनियुक्त अधिकारियों को शांतिपूर्ण व कदाचार परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया है. परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया. सभी परीक्षार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे जूता एवं मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करेंगे. परीक्षार्थी केवल चप्पल पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करेंगे. साथ ही परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मोबाइल, ब्लूटूथ, पेजर, मैग्नेटिक वॉच, इलेक्ट्रॉनिक वॉच, स्मार्ट वॉच आदि लाना पूर्णतः वर्जित है. परीक्षा के निर्धारित समय 9 बजे के बाद पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं है. वहीं द्वितीय पाली में 1.30 बजे तक प्रवेश की अनुमति है, जिसका सख्ती से पालन किया जा रहा है. अब पांच फरवरी को प्रथम पाली में आइएससी के लिए फिजिक्स एवं द्वितीय पाली में आइए के लिए भूगोल व आइकॉम के लिए बिजनेस स्टडीज विषय की परीक्षा आयोजित होगी.

The post इंटर परीक्षा के दूसरे दिन 13026 परीक्षार्थी हुए शामिल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top