Hot News

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को लेकर कार्यशाला

जयनगर . हिंदुस्तान प्रशासन के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय विकास कार्यालय रांची द्वारा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि बीडीओ गौतम कुमार ने किया. रांची से आये सहायक निदेशक सुरेंद्र शर्मा ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तार से बताया. तकनीकी सत्र में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के दिग्विजय राजा व विपिन कुमार द्वारा वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता, यूपीआई क्यूआर कोड की उपयोगिता तथा ई कॉमर्स के माध्यम से व्यापार विस्तार की जानकारी दी गयी. वहीं इस योजना के लाभार्थी विनोद कुमार ठाकुर नाई, कन्हैया कुमार सोनार को एसबीआई द्वारा एक-एक लाख ऋण की स्वीकृति दी गयी. मौके पर एलडीएम विमलकांत झा, एसबीआई प्रबंधक चंदन कुमार, जिला उद्यमी समन्वयक अघनु उरांव, मनोरंजन कुमार शर्मा, अशोक कुमार समेत करीब 100 करीगर शामिल थे. संचालन मनोरंजन कुमार शर्मा व धन्यवाद ज्ञापन उद्यव पाठक ने किया.

डीवीसी कामगार यूनियन की बैठक आज

जयनगर. डीवीसी कामगार यूनियन केटीपीएस की बैठक चार फरवरी को 12 बजे से फोरलेन चौक पर होगी. बैठक में जिप सदस्य महादेव राम, एटक उपाध्यक्ष सोनिया देवी, भाकपा जिला मंत्री अर्जुन यादव, पूर्व उप प्रमुख वीरेंद्र यादव, किसान सभा के अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह, एटक जिलाध्यक्ष विनोद पासवान, दशरथ पासवान, उदय हिंदुस्तानी, अमर परमार मुख्य रूप से शामिल हाेंगे. यह जानकारी दशरथ पासवान ने दी.

The post प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को लेकर कार्यशाला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top