Hot News

सबका सम्मान जीवन आसान पर सैदपुर महादलित टोला में परिचर्चा का आयोजन

मानसी. प्रखंड के सैदपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या एक में सबका सम्मान जीवन आसान पर सैदपुर जोगिया मठ बांध पर बसे महादलित टोले में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार के नेतृत्व में परिचर्चा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका घनश्याम दीनबंधु द्वारा महादलित टोला में परिचर्चा के माध्यम से छोटे बड़े लोगों को बेहतर जीवन शैली बनाने को लेकर जागरूक किया गया. उनके द्वारा बताया गया कि प्रशासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का समुचित लाभ लोगों को अब मिल रहा है. लेकिन बेहतर जीवन शैली को लेकर उन्हें खुद को और अपने बच्चों को रहन सहन, खान पान, लोगों के साथ बातचीत करने के तौर तरीके, व्यवस्थित करने हेतु आवश्यक रूप से तैयार करना होगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने कहा स्त्रीओं और पुरूषों को अपने बच्चों के शिक्षा और स्वास्थ्य को प्रमुख स्थान देने हेतु कार्य करने होंगे और प्रशासन की कल्याणकारी योजनाओं से प्राप्त राशि का साकारात्मक सदुपयोग करना होगा तभी जीवन शैली बदलेगी और राष्ट निर्माण में महत्वपूर्ण सहभागिता निभा सकेंगे. मौके पर पहुंचे सैकड़ों की संख्या में महादलित समुदाय के स्त्रीएं एवं पुरुष मौजूद थे. वहीं विकास मित्र अरुहुला देवी ने उपस्थित सभी महादलित परिवार को बेहतर जिंदगी जीने एवं योजनाएं के बारे में समझाया.

The post सबका सम्मान जीवन आसान पर सैदपुर महादलित टोला में परिचर्चा का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top