Hot News

Giridih News: जिला स्तरीय किसान मेला सह फसल प्रदर्शनी, लगे 18 स्टॉल

डीसी ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है. किसान मेला में कई लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. एक लाभुक को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी गयी. साथ ही पांच लाभुकों को मत्स्य विभाग की बाइक और आइस बॉक्स दिये गये.

डीसी ने किया स्टॉलों का निरीक्षण

मेले में कृषि एवं कृषि संबंध विभाग के साथ-साथ कृषि विज्ञान केंद्र, एफपीओ, खाद बीज भंडार सहित कुल 18 स्टॉल लगाये गये थे. डीसी ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर जायजा लिया तथा मेले में प्रदर्शित कृषि उपकरण, तकनीकी नवाचार, जैविक उत्पादों, फसलों, फल, फूल और प्रशासनी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की.

किसानों के लिए उन्नति के अवसर

डीसी ने कहा कि इन स्टालों के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और संसाधनों की जानकारी मिल रही है, जो उनके उत्पादन को बढ़ाने और लागत कम करने में सहायक होगी. कहा कि यह मेला किसानों के लिए नयी तकनीकों, जैविक खेती, उद्यानिकी और मत्स्य पालन में उन्नति के अवसर प्रदान करेगा.

खेती की तकनीकी सलाह महत्वपूर्ण

मौके पर कृषि एवं विभागीय पदाधिकारी, कर्मी, किसान मित्र, एग्री स्मार्ट ग्राम की कृषक पाठशाला के कर्मी, बीएओ, बीटीएम, एटीएम, जन सेवक, एग्री क्लीनिक के कर्मी, एफपीओ के कृषक विभिन्न प्रखंडों के सैकड़ों किसान उपस्थित थे. डीडीसी स्मृता कुमारी ने कहा कि तकनीकी ढंग से खेती करने की सलाह पर अमल करें तो किसान अधिक लाभान्वित होंगे.

The post Giridih News: जिला स्तरीय किसान मेला सह फसल प्रदर्शनी, लगे 18 स्टॉल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top