आशंका जतायी जा रही है, शब ए बारात को लेकर जलाए जा रहे मोमबती से आगलगी हुई है. वहीं बिचाली की वजह से पूरे घर में आग फैल गयी. देर रात तक आग बुझाने का कार्य जारी था. जिसके वजह से आग लगने से कितनी संपति की क्षति हुई इसका आकलन नही हो पाया है. जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद पूरे गांव के लोग मौके पर जूट गए ग्रामीणों के द्वारा डीजल पंप मशीन लगाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की गयी लेकिन आग पर काबू नही पाया जा सका इसके बाद अग्निशमन वाहन को बुलाकर आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है. इधर आगलगी की घटना की सूचना पर भेलवाघाटी के थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए थे. थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि आग को बुझाने का कार्य चल रहा है, अग्निशमन वाहन आने के बाद आग पर लगभग काबू पा लिया गया है.
The post Giridih News: आधी रात में घर में लगी आग, अग्निशमन वाहन ने पाया काबू appeared first on Naya Vichar.

