Hot News

टिम सीफर्ट की फिफ्टी, न्यूजीलैंड का जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में आगाज, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया

Highlights

AFG vs NZ: 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही. महज 2 ओवर के स्पोर्ट्स में ही टीम ने अपने दो बड़े विकेट खो दिए. सलामी बल्लेबाज फिन एलन और रचिन रवींद्र सस्ते में पवेलियन लौट गए. इन दोनों ही बल्लेबाजों को अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान ने अपनी फिरकी में फंसाया. शुरुआती झटकों के बाद ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम दबाव में बिखर जाएगी.

सीफर्ट और फिलिप्स का पलटवार

दो विकेट जल्दी गिरने के बाद टिम सीफर्ट ने मोर्चा संभाला. उन्होंने अफगानी गेंदबाजों की क्लास लगाते हुए एक शानदार अर्धशतक जड़ा. सीफर्ट ने 65 रनों की तेजतर्रार पारी स्पोर्ट्सकर मैच में न्यूजीलैंड की वापसी कराई. उनके आउट होने के बाद ग्लेन फिलिप्स ने भी हाथ दिखाए. फिलिप्स ने 25 गेंदों में 42 रन कूट डाले, लेकिन 9वें ओवर में राशिद खान की एक जादुई गेंद पर वह बोल्ड हो गए. 88 रन पर तीसरा विकेट गिरने से मैच एक बार फिर रोमांचक मोड़ पर आ गया.

मिचेल और सैंटनर की मैच जिताऊ जोड़ी

जब मैच फंसा हुआ नजर आ रहा था, तब डेरिल मिचेल और मिचेल सैंटनर ने अनुभवी खिलाड़ियों की तरह बल्लेबाजी की. इन दोनों ने न केवल विकेट बचाए, बल्कि स्ट्राइक रोटेट करते हुए अफगानिस्तान को मैच से बाहर कर दिया. सैंटनर ने संयम के साथ 27 रन बनाए, वहीं डेरिल मिचेल ने 25 रनों का योगदान दिया. इन दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई सूझबूझ भरी साझेदारी ने कीवी टीम की जीत पक्की कर दी.

अफगानिस्तान की पहली हार

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था, लेकिन उनके गेंदबाज इस स्कोर को डिफेंड करने में नाकाम रहे. न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया. इस हार के साथ ही अफगानिस्तान का इस टूर्नामेंट में सफर हार के साथ शुरू हुआ है. न्यूजीलैंड के लिए यह जीत इसलिए भी अहम है क्योंकि उन्होंने शुरुआती झटकों के बाद जबरदस्त मानसिक मजबूती दिखाई.

ये भी पढ़ें-

वीडियो: चेपॉक में टला बड़ा खतरा, कैच के चक्कर में आपस में भिड़ गए दो कीवी खिलाड़ी

गुलबदीन की फिफ्टी, अफगानिस्तान ने बनाए 182 रन, फर्ग्यूसन को दो विकेट मिले

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव, ये चार खिलाड़ी नहीं स्पोर्ट्स रहे

The post टिम सीफर्ट की फिफ्टी, न्यूजीलैंड का जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में आगाज, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top