Hot News

The 50: कैमरे पर बेकाबू मामला, एक थप्पड़ ने इस कंटेस्टेंट का खत्म किया खेल

The 50 Show: रियलिटी शोज में अक्सर बहस, तकरार और इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा ज्यादा गंभीर हो गया है. रियलिटी शो The 50 में हाल ही में ऐसा विवाद हुआ, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिंस नरूला के साथ हुई हाथापाई के कारण कंटेस्टेंट अरबाज पटेल को शो से बाहर कर दिया गया है. 

कैसे शुरू हुआ विवाद?

यह पूरा मामला निक्की तंबोली से जुड़ा है. शो में निक्की कुछ समय के लिए बाहर हो गई थी, लेकिन जब वह दोबारा लौटी तो उन्होंने अरबाज को बताया कि प्रिंस ने उनके शरीर को लेकर टिप्पणी की थी. इस बात से माहौल गरमा गया. पहले तो निक्की ने खुद प्रिंस से इस मुद्दे पर सवाल-जवाब किए. दोनों के बीच तीखी बहस हुई. इसके बाद मामला और बिगड़ गया, जब अरबाज भी इस झगड़े में कूद पड़े. रिपोर्ट्स के अनुसार, बहस के बीच अरबाज अपना आपा खो बैठे और उन्होंने प्रिंस को थप्पड़ मार दिया.

शो से बाहर हुए अरबाज पटेल?

‘The 50’ में किसी भी तरह की शारीरिक झड़प को बर्दाश्त नहीं किया जाता. इसी कारण The Lion ने अरबाज को तुरंत शो छोड़ने का आदेश दे दिया. हालांकि यह एपिसोड अभी टेलीकास्ट होना बाकी है, लेकिन इसकी चर्चा पहले ही ऑनलाइन शुरू हो चुकी है. फैंस के बीच बहस छिड़ी है कि क्या निक्की की बताई बात ने इस पूरे विवाद को हवा दी या फिर मामला पहले से ही तनावपूर्ण था. हालांकि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले आर्चित कौशिक को भी सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न के साथ झगड़े के बाद बाहर का रास्ता दिखाया गया था. 

निक्की और अरबाज का रिश्ता

बता दें, हाल ही में शो में एक रोमांटिक पल भी देखने को मिला था. अरबाज ने कैमरे के सामने निक्की को प्रपोज किया था, जिससे वह काफी भावुक हो गई थी. निक्की ने बताया था कि दोनों करीब डेढ़ साल से साथ रह रहे हैं और अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हैं. दोनों की मुलाकात बिग बॉस मराठी 5 के समय हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती प्यार में बदली. शो के बाद भी उनका रिश्ता जारी रहा और फिलहाल वह मुंबई में साथ रह रहे हैं.

ये भी पढ़ें: The 50 में हुआ प्रिंस नरूला-अरबाज पटेल के बीच जोरदार लड़ाई, देखें वीडियो

The post The 50: कैमरे पर बेकाबू मामला, एक थप्पड़ ने इस कंटेस्टेंट का खत्म किया स्पोर्ट्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top