Apple ने आखिरकार अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo पेश कर दिया है. कंपनी इस फोन को बनाने के लिए करीब 15 साल से तकनीक पर काम कर रही थी. अब सवाल है कि जब दूसरी कंपनियां पहले ही फोल्डेबल फोन लॉन्च कर चुकी थीं, तो Apple को अपना फोन लाने में इतना समय क्यों लगा? कंपनी के CEO जॉन टर्नस ने इसकी वजह बताई है.
Softonic की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple में फोल्डेबल डिवाइस का विचार साल 2011 में आया था. उस समय जॉन टर्नस और पांच अन्य इंजीनियरों ने इससे जुड़ा पेटेंट भी दाखिल किया था. लेकिन कंपनी ऐसा फोन बनाना चाहती थी, जिसकी स्क्रीन मजबूत हो और मोड़ने पर उस पर निशान कम दिखाई दें. इसी वजह से Apple ने फोन लॉन्च करने में जल्दबाजी नहीं की.
शुरुआती फोल्डेबल फोन में क्या कमी थी?
जॉन टर्नस के मुताबिक, शुरुआती फोल्डेबल फोन में स्क्रीन पर मोड़ का निशान और मजबूती जैसी समस्याएं थीं. Apple इन कमियों को दूर करना चाहता था. कंपनी के प्रोडक्ट डिजाइन से जुड़े अधिकारी रिचर्ड दिन्ह ने भी फोन के डिजाइन को बेहतर बनाने पर काम किया.
Apple ने फोन के हिंज यानी उसे खोलने और बंद करने वाले हिस्से में 100 से ज्यादा सटीक पुर्जों का इस्तेमाल किया है. वहीं, स्क्रीन पर खास नैनोटेक्सचर फिनिश दी गई है, जिससे रोशनी का प्रतिबिंब कम होता है और स्क्रीन पर मोड़ का निशान कम नजर आता है.
iPhone Duo कब आएगा?
Apple के मुताबिक, iPhone Duo की हिंदुस्तान में प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है. फोन की बिक्री 23 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. हिंदुस्तान में इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है.
iPhone Duo की खासियत
इस फोन में बाहर की तरफ 5.4 इंच की स्क्रीन और अंदर की तरफ 7.6 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है. फोन को खोलने पर बड़ी स्क्रीन पर वीडियो देखने, गेम स्पोर्ट्सने और एक साथ कई ऐप इस्तेमाल करने में आसानी होगी. इसकी स्क्रीन पर नैनोटेक्सचर फिनिश दी गई है, जबकि मजबूत हिंज फोन को आसानी से खोलने और बंद करने में मदद करता है.
फोन में A20 Pro चिपसेट दिया गया है. इसमें iOS 27 और Apple Intelligence से जुड़े AI फीचर्स भी मिलते हैं. Apple ने बेहतर बैटरी बैकअप के लिए दो बैटरी सेल वाला सिस्टम दिया है. सामने आई जानकारी के मुताबिक, इसकी कुल बैटरी क्षमता 4,883mAh हो सकती है.
कौन हैं जॉन टर्नस?
जॉन टर्नस Apple के CEO हैं और कंपनी में करीब 25 साल से काम कर रहे हैं. उन्होंने साल 2001 में Apple की प्रोडक्ट डिजाइन टीम से अपने करियर की शुरुआत की थी. मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले टर्नस ने iPhone, iPad, Mac, Apple Watch और AirPods जैसे प्रोडक्ट्स के हार्डवेयर डेवलपमेंट में अहम भूमिका निभाई है. वह साल 2013 में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट बने और 2021 में कंपनी की एग्जीक्यूटिव टीम में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर शामिल हुए. वहीं, 1 सितंबर 2026 को उन्होंने टिम कुक की जगह Apple के CEO की जिम्मेदारी संभाली.
ये भी पढ़ें: क्या आपको पता है, iPhone Duo का डिस्प्ले Samsung बना रहा है? हर पैनल के लिए Apple से लेगा करीब 250 डॉलर
The post Apple ने फोल्डेबल iPhone बनाने में क्यों लगाए 15 साल? CEO ने बताई पूरी कहानी appeared first on Naya Vichar.

