Hot News

NHAI टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है बदलाव

हिंदुस्तान में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ा बदलाव आने वाला है. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने संकेत दिये हैं कि 1 अप्रैल 2026 से देशभर के टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद हो सकता है. इसके बाद सभी टोल शुल्क केवल डिजिटल माध्यमों से ही लिया जाएगा. यह कदम हिंदुस्तान को पूरी तरह डिजिटल हाईवे नेटवर्क की ओर ले जाने की दिशा में अहम साबित होगा.

डिजिटल पेमेंट ही होगा विकल्प

नये नियम लागू होने के बाद यात्रियों को टोल प्लाजा पर नकद भुगतान की सुविधा नहीं मिलेगी. इसके बजाय केवल FASTag और UPI के जरिए ही भुगतान किया जा सकेगा. FASTag पहले से ही देशभर में व्यापक रूप से इस्तेमाल हो रहा है और अब UPI को भी टोल प्लाजा पर सक्रिय कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को तुरंत और आसान भुगतान का विकल्प मिलेगा.

FASTag की जबरदस्त पैठ

पिछले कुछ वर्षों में FASTag का इस्तेमाल 98% से अधिक वाहनों में हो चुका है. RFID तकनीक पर आधारित यह सिस्टम गाड़ियों को बिना रुके टोल पार करने की सुविधा देता है. इससे न केवल समय बचता है बल्कि नकद लेन-देन से जुड़ी परेशानियां भी खत्म होती हैं.

संशोधित शुल्क नियम

मौजूदा नियमों के तहत यदि कोई वाहन बिना FASTag के टोल प्लाजा में प्रवेश करता है और नकद भुगतान करता है, तो उससे दोगुना शुल्क लिया जाता है. वहीं, UPI से भुगतान करने वाले यात्रियों को 1.25 गुना शुल्क देना पड़ता है. इन नियमों ने नकद लेन-देन को काफी हद तक कम कर दिया है और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया है.

भीड़ और इंतजार कम होंगे

एनएचएआई के आकलन में पाया गया है कि नकद भुगतान के कारण टोल प्लाजा पर भीड़ और लंबा इंतजार बढ़ जाता है. डिजिटल-ओनली सिस्टम लागू होने से लेन थ्रूपुट बेहतर होगा, गाड़ियों की आवाजाही तेज होगी और विवाद की संभावना भी घटेगी.

तकनीक-आधारित हाईवे नेटवर्क की ओर

यह पहल एनएचएआई के उस बड़े लक्ष्य का हिस्सा है जिसमें हिंदुस्तान को तकनीक-आधारित, हाई-एफिशिएंसी हाईवे नेटवर्क की ओर ले जाना है.कैशलेसटोलिंग से यात्रियों को तेज, पारदर्शी और झंझट-मुक्त सफर का अनुभव मिलेगा. यदि यह बदलाव 2026 से लागू होता है, तो यह हिंदुस्तान के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा.

यह भी पढ़ें: FASTag यूजर्स को अब बार-बार नहीं करना पड़ेगा KYV अपडेट, NHAI ने दूर की बड़ी टेंशन

यह भी पढ़ें: FASTag रिचार्ज करें चुटकियों में, Paytm, Google Pay और PhonePe पर आसान है प्रॉसेस

The post NHAI टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है बदलाव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top