Astrology Prediction: ग्रहों का यह अद्भुत क्रम यहीं नहीं थमेगा. 4 मार्च को शुक्र उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में और 5 मार्च को सूर्य पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर अपनी ऊर्जा का संचार करेंगे. नक्षत्रों और ग्रहों का यह महा-परिवर्तन विशेष रूप से 6 भाग्यशाली राशियों के लिए सुनहरे अवसर देंगे. मार्च की शुरुआत मेष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए करियर में बड़ी छलांग लगाने वाला साबित होगा. वहीं वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रहेगा. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मार्च की शुरुआत आपकी राशि के अनुसार आपके लिए कैसा रहने वाला है.
मेष राशि: मंगल ग्रह के शतभिषा नक्षत्र और शुक्रदेव का गोचर आपके लिए अचानक धन प्राप्ति के योग बनाएगा. इस दौरान आप करियर में नई उपलब्धियों को हासिल करेंगे. पद-प्रतिष्ठा बढ़त पर रहेगी और व्यापारिक मोर्चे पर तेजी से लाभ बटोरेंगे. आप आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस करेंगे और परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा.
मिथुन राशि: सूर्य और शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन के कारण आपके करियर में बड़े बदलाव आ सकते हैं, जिसमें नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि की प्रबल संभावना है. आप नया काम शुरू कर पाएंगे और अपनी योजनाओं को सटीक तरीके से एग्जिक्यूट करेंगे. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और करियर लाभ मिलेंगे.
सिंह राशि: सूर्य के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश से आपके लिए समय अत्यंत अनुकूल है और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों की तरक्की, प्रमोशन और इन्क्रीमेंट के योग हैं. आप नई टेक्नोलॉजी की ओर अग्रसर होंगे, जिससे धन का संचय आसानी से होगा. नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी और माता-पिता व परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा.
तुला राशि: आपकी राशि के स्वामी शुक्र के गोचर से यह समय आर्थिक उन्नति के लिए उत्तम है. निवेश की योजनाएं अच्छा रिटर्न्स देंगी और संपत्ति से लाभ की संभावना है. करियर में स्थिरता आएगी और अधिकारियों का भरोसा आप पर बढ़ेगा. विशेषकर छात्रों के लिए यह समय बहुत अच्छा है, उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं या इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है.
धनु राशि: मंगल और शुक्र के प्रभाव से आपको अचानक लाभ मिलने के योग हैं. नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. व्यापार में तेजी बनी रहेगी. पुराने विवाद सुलझेंगे. आय के नए स्रोत उत्पन्न होंगे. पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों को अधिक लाभ मिलेगा. परिवार में खुशियां आएंगी. निवेश व संपत्ति से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे.
मकर राशि: प्लूटो के श्रवण नक्षत्र में गोचर से आपकी आय में वृद्धि होगी. इस समय आपको भूमि या वाहन सुख मिल सकता है. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा. पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक मोर्चे पर लिए गए आपके फैसले भविष्य को उज्जवल बनाएंगे.
Also Read: साप्ताहिक राशिफल 22 To 28 फरवरी 2026: पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
इन 6 राशियों के लिए रहेगा चुनौतीपूर्ण समय
वृषभ राशि: आपकी राशि स्वामी शुक्र का राशि परिवर्तन आपके खर्चों में अचानक वृद्धि कर सकता है. मंगल के नक्षत्र परिवर्तन के कारण कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ वैचारिक मतभेद या विवाद की स्थिति बन सकती है. इस दौरान निवेश करने से बचें और सेहत, विशेषकर आंखों या पैरों की तकलीफ पर ध्यान दें.
कर्क राशि: सूर्य और मंगल का गोचर आपके स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन या गुस्सा ला सकता है, जिसका सीधा असर आपके पारिवारिक रिश्तों पर पड़ेगा. आर्थिक मोर्चे पर उधारी देने से बचें, वरना पैसा फंस सकता है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और तनाव को खुद पर हावी न होने दें.
कन्या राशि: ग्रहों के गोचर के प्रभाव से आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है. कार्यस्थल पर आपकी योजनाओं में बाधाएं आएगी, जिससे मेहनत का फल मिलने में देरी होगी. खर्चों पर नियंत्रण रखें क्योंकि बजट बिगड़ने के योग हैं. जीवनसाथी के साथ संवाद में स्पष्टता रखें ताकि गलतफहमियां न बढ़ें.
वृश्चिक राशि: मंगल ग्रह की स्थिति के कारण आपके भीतर ओवर-कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है, जो काम बिगाड़ सकता है. प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी में निर्णय न लें. इस समय किसी भी बड़े बदलाव या नई नौकरी की शुरुआत के लिए इंतजार करना बेहतर होगा. अपनी वाणी पर संयम रखें.
कुंभ राशि: आपकी राशि में ग्रहों की हलचल मानसिक द्वंद्व पैदा कर सकती है. शनि की साढ़ेसाती के साथ इन नक्षत्र परिवर्तनों के कारण आपको अत्यधिक थकान और काम का दबाव महसूस होगा. बनते हुए कार्यों में अंतिम समय पर रुकावट आ सकती है. धैर्य बनाए रखें और जोखिम भरे निवेश से पूरी तरह दूर रहें.
मीन राशि: शुक्र का आपकी ही राशि में आना सुख तो देगा, लेकिन सूर्य और मंगल के नक्षत्र परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा. अनिद्रा या मानसिक तनाव की स्थिति बनेगी, इस दौरान आपकी सुख-सुविधाओं पर खर्च अधिक होगा, जिससे संचित धन में कमी आ सकती है. कोई भी बड़ा फैसला बड़ों की सलाह के बिना न लें.
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: होलाष्टक के 8 दिन क्यों रुक जाते हैं शादी-विवाह और मांगलिक कार्य? जानें वजह
The post ज्योतिष अलर्ट: मार्च में इन 6 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन्हें झेलनी पड़ेंगी चुनौतियां appeared first on Naya Vichar.

