Hot News

बिहार में सरकारी ऑफिसर बनने का मौका, 102 पोस्ट पर निकली वैकेंसी

BPSC Auditor Recruitment 2026: बिहार पब्लिक सर्विस (BPSC) ने 2026 में ऑडिटर (Auditor) पोस्ट पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है. यह रिक्रूट्मेंट बिहार प्रशासन के विभिन्न विभागों, विशेष रूप से पंचायती राज विभाग में कई पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है. इस भर्ती के माध्यम से एलीजिबल और ग्रेजुएट कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन एग्जाम और अन्य प्रोसेस के बेसिस पर किया जाएगा.

ऑडिटर के पोस्ट में कुल 102 पदों की भर्ती निकली है. कैंडिडेट्स BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं. ऑनलाइन अप्लाई 5 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 26 फरवरी 2026 तक है. 

BPSC Auditor Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई 

  • सबसे पहले बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Auditor Recruitment 2026 के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद आप अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर फीस का भुगतान करें. 
  • लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

एलीजबिलिटी और आयु सीमा 

बीपीएससी रिक्रूट्मेंट 2026 के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स ग्रेजुएट पास होने चाहिए. कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से किसी एक सब्जेक्ट्स, जैसे कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, मैथ्स, स्टैटिक्स और मैनेजमेंट में डिग्री होनी चाहिए. ऑडिटर पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 37 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छुट मिलेगी. 

BPSC Auditor Recruitment 2026 Notification Check Here

सैलरी डिटेल्स 

बीपीएससी रिक्रूट्मेंट 2026 के माध्यम से सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की  सैलरी 5,200 से 20,200 प्रतिमाह होगी. ऑडिटर के पोस्ट में कुल 102 पोस्ट की वैकेंसी निकली है.   

यह भी पढ़ें: बिना एग्जाम रेलवे में प्रशासनी नौकरी का मौका, 5349 पदों पर बंपर भर्ती

The post बिहार में प्रशासनी ऑफिसर बनने का मौका, 102 पोस्ट पर निकली वैकेंसी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top