Hot News

वेस्टइंडीज ने T20WC इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया, जिंबाब्वे को 255 का टारगेट

West Indies vs Zimbabwe: वेस्टइंडीज ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच में सोमवार को जिंबाब्वे के खिलाफ छह विकेट पर 254 रन बनाए. वेस्टइंडीज की ओर से शिमरोन हेटमायर ने 85 जबकि रोवमैन पावेल ने 59 रन की पारी स्पोर्ट्सी. जिंबाब्वे की तरफ से रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी ने दो-दो विकेट चटकाए.

वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया

वेस्टइंडीज ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रनों की बरसात करते हुए टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया. हालांकि श्रीलंका के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब नहीं रहा. श्रीलंका ने 2007 में केन्या के खिलाफ 6 विकेट पर 260 रन बनाया था. जो अब भी कायम है.

टी20 विश्व कप में टॉप स्कोर

260/6 – श्रीलंका बनाम केन्या, जोहान्सबर्ग, 2007
254/6 – वेस्ट इंडीज बनाम जिम्बाब्वे, वानखेड़े, 2026
235/5 – आयरलैंड बनाम ओमान, कोलंबो एसएससी, 2026
230/8 – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, वानखेड़े, 2016
229/4 – दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2016
225/5 – श्रीलंका बनाम ओमान, पल्लेकेले, 2026

वेस्टइंडीज की ओर से शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल का पावर शो

वेस्टइंडीज की ओर से शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने पावर शो किया. हेटमायर ने 34 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 85 रन बनाया. जबकि पॉवेल ने 35 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 59 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. शेरफेन रदरफोर्ड ने 13 गेंदों में 3 चौके और दो छक्कों की मदद से 31, रोमारियो शेफर्ड ने 10 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 21 और जेसन होल्डर ने 4 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 12 रन बनाए.

The post वेस्टइंडीज ने T20WC इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया, जिंबाब्वे को 255 का टारगेट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top