West Indies vs Zimbabwe: वेस्टइंडीज के 255 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिंबाब्वे की टीम बाएं हाथ के स्पिनर मोती (28 रन पर चार विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के सामने 17.4 ओवर में 147 रन पर सिमट गई. बाएं हाथ के स्पिनर हुसैन ने 28 रन देकर तीन जबकि मैथ्यू फोर्ड ने 27 रन देकर दो विकेट चटकाए. जिम्बाब्वे की ओर से ब्रेड इवांस ने 21 गेंद में पांच छक्कों और दो चौकों से सर्वाधिक 43 रन बनाए. डियोन मायर्स (28) और कप्तान सिकंदर रजा (27) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए.
वेस्टइंडीज की ओर से हेटमायर ने 85 रन की पारी स्पोर्ट्सी
हेटमायर ने दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 34 गेंद में सात छक्कों और इतने ही चौकों से 85 रन की पारी स्पोर्ट्सने के अलावा रोवमैन पावेल (59 रन, 35 गेंद, चार चौके, चार छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंद में 122 रन की साझेदारी करके वेस्टइंडीज को छह विकेट पर 254 रन तक पहुंचाया जो टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. शेरफेन रदरफोर्ड ने भी 13 गेंद में दो छक्कों और तीन चौकों से नाबाद 31 रन की तेजतर्रार पारी स्पोर्ट्सी.
The post वेस्टइंडीज ने जिंबाब्वे को 107 रन से रौंदा, टी20 वर्ल्ड कप में 7वीं सबसे बड़ी जीत appeared first on Naya Vichar.

