Ranchi: रांची से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गई है. जानकारी के मुताबिक इस चार्टर्ड एयर एंबुलेंस में कुल साल लोग सवार थे और यह रांची से रात 7.30 बजे रवाना हुई थी. खराब मौसम के कारण यह चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र के जंगल में क्रैश हो गई. जानकारी के मुताबिक रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी. संभावना जतायी जा रही हैं कि रास्ता भटकने व तकनीकी खराबी के कारण एयर एम्बुलेंस सिमरिया के जंगल की ओर चली गई और उसका संपर्क टूट गया.
रेड बर्ड एविएशन का था विमान
जानकारी के अनुसार यह एयर एंबुलेंस रेड बर्ड एविएशन की थी. सर्च ऑपरेशन जारी है. प्रारंभिक सूचना के मुताबिक एयर एंबुलेंस चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव के पास स्थित जंगल में क्रैश हो गई. विमान का सोमवार शाम एअर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया. एयर एंबुलेंस झारखंड की राजधानी रांची से देश की राजधानी दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. इसी दौरान विमान का संपर्क शाम 7.34 बजे पर अचानक टूट गया. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, विमान में कुल सात लोग सवार थे. विमान रांची से दिल्ली की ओर जा रहा था. संपर्क टूटने के तुरंत बाद विमानन अधिकारियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है.
बड़े पैमाने पर लोकेशन की तलाश जारी
लापता विमान की लोकेशन का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है. संबंधित एजेंसियां रडार डेटा और अंतिम लापता लोकेशन के आधार पर विमान को ढूंढने का प्रयास कर रही हैं. सोशल मीडिया पर विमान के मलबे और उससे संबंधित कई तस्वीरें और वीडियों शेयर किए जा रहे हैं. हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.
ये भी पढ़ें…
झारखंड निकाय चुनाव: दुमका और सरायकेला आगे! गोड्डा में मतदान की रफ्तार सुस्त, देखें 11 बजे तक का हाल
झारखंड के सरायकेला नगर पंचायत में बंपर 47.57% वोटिंग, खूंटी में भी जोश हाई, देखें 1 बजे तक का हाल
The post रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोग थे सवार; चतरा के सिमरिया जंगल में हुआ हादसा appeared first on Naya Vichar.

