Youth Congress President Arrest : सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है. यह बात राहुल गांधी ने कही है. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है. यह हमारे खून में है और हर हिंदुस्तानीय का लोकतांत्रिक अधिकार है. मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने ‘कम्प्रोमाइज्ड पीएम’ के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज उठाई है.
शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है। यह हमारे खून में है और हर हिंदुस्तानीय का लोकतांत्रिक अधिकार है।
मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने ‘COMPROMISED PM’ के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज़ उठाई है।
अमेरिका के साथ हुए Trade Deal में देश के…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 24, 2026
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील में देश के हितों से समझौता किया गया है. यह समझौता किसानों और कपड़ा कारोबार को नुकसान पहुंचाएगा. यह हिंदुस्तान के डेटा को अमेरिका के हाथों में सौंप देगा. गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और मैं अपने बब्बर शेर साथियों के साथ मजबूती से खड़े हैं. सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है, डरो मत… सच और संविधान हमारे साथ हैं.
उदय भानु चिब गिरफ्तार
कमीज उतारकर किए गए विरोध प्रदर्शन के संबंध में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया गया है. चिब की गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शनों की आशंका को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है. चिब की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या आठ हो गई है.
यह भी पढ़ें : AI समिट प्रदर्शन केस में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार, अब क्राइम ब्रांच करेगी जांच
एक सीनियर ऑफिसर ने कहा कि संवेदनशील जगहों पर विशेष रूप से नयी दिल्ली में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. तिलक मार्ग पुलिस थाने के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां फिलहाल चिब को हिरासत में रखा गया है. कानून-व्यवस्था की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) और पैरा मिलिट्री फोर्स की अतिरिक्त टुकड़ियों को भी तैयार रहने के लिए कहा गया है.
बुना जा रहा है झूठ का जाल : चिब के वकील ने कहा
चिब के वकील रुपेश सिंह भदौरिया ने कहा कि झूठ का जाल बुना जा रहा है. हम देखेंगे आगे क्या होता है. वे जो करना चाहते हैं करेंगे, लेकिन क्या कोई सबूत है? कोई ऐसा वीडियो दिखाइए जिसमें किसी ने किसी प्रशासनी अधिकारी पर हमला किया हो. कोई आपराधिक कृत्य किया हो या नफरत भरा भाषण दिया हो. ग्वालियर, झांसी, ललितपुर और रायबरेली में गिरफ्तारियां हुई हैं. बाकी लोग कहां हैं?
#WATCH | Delhi | Advocate Rupesh Singh Bhadauria, counsel for IYC Chief Uday Bhanu Chib, says, “…The way the case is unfolding, the way they’re spinning this entire web of lies, we’ll see. They’ll do what they want, and we’ll see what happens next. Is there any evidence? Show a… https://t.co/LhJSnckXYq pic.twitter.com/IqrEiEHma3
— ANI (@ANI) February 24, 2026
The post यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर बोले राहुल गांधी- बब्बर शेरों पर गर्व appeared first on Naya Vichar.

