Hot News

क्या टीम इंडिया, टीम हिंदुत्व है? सोशल मीडिया पर भिड़े आकाश चोपड़ा और बिहार के सीनियर पत्रकार रिफत जावेद

Aakash Chopra vs Rifat Jawaid : जनता का रिपोर्टर वेबसाइट चलाने वाले सीनियर पत्रकार रिफत जावेद और पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के बीच सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर तीखी बहस चल रही है. आरोप प्रत्यारोप का दौर इस कदर जारी है कि आकाश चोपड़ा के क्रिकेटर करियर और रिफत जावेद की पत्रकारिता की जिम्मेदारियों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं. आइए समझते हैं कि आखिर अपने–अपने क्षेत्र के इन दो दिग्गजों में किस बात को लेकर शब्दों के बाण चल रहे हैं.

आकाश चोपड़ा और रिफत जावेद के बीच बहसबाजी क्यों शुरू हुई?

आकाश चोपड़ा और रिफत जावेद के बीच बहस की शुरुआत टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच के बाद शुरू हुई. दरअसल 22 फरवरी को हिंदुस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच सुपर 8 का मुकाबला हुआ, जिसमें हिंदुस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका के सामने पस्त हो गई. इस मैच के बाद रिफत जावेद ने एक सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर लिखा, जिसमें उन्होंने टीम इंडिया को टीम हिंदुत्व बताते हुए लिखा –साउथ अफ्रीका ने टीम हिंदुत्व को बेइज्जत किया. कट्टर @GautamGambhir और @imAagarkar को लगता है कि कम्युनल एजेंडा उन्हें वर्ल्ड कप जिता सकता है. सपने देखते रहो!!

रिफत जावेद के इस पोस्ट के बाद आकाश चोपड़ा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और लिखा कि क्या एक सीनियर पत्रकार जो टीवी टुडे का पूर्व मैनेजिंग एडिटर रहा हो, जो 12 साल तक बीबीसी का एडिटर रहा हो उस इंसान की सोच इतनी बुरी हो सकती है. आकाश चोपड़ा ने लिखा कि इंडियन क्रिकेट इस बात का एक शानदार उदाहरण है कि मेरिटोक्रेसी (क्षमता और योग्यता के अनुसार पद दिया जाना) को कैसे सेलिब्रेट किया जाता है. आकाश चोपड़ा ने रिफत जावेद से यह सवाल पूछा कि 15 तारीख को टीम इस्लाम इंडिया से हार गई थी? आकाश चोपड़ा ने अपने पोस्ट में पाकिस्तान का जिक्र करते हुए यह भी लिखा कि दानिश कनेरिया ने अपने अनुभव से बताया था कि वहां क्या होता है. हमारे पड़ोसियों के बारे में आपकी क्या राय है? आकाश ने यह भी पूछा है कि क्या यह रिफत जावेद का फेक एकाउंट है?

सिराज और शमी को टीम में शामिल ना करने से नाराज हैं रिफत जावेद

आकाश चोपड़ा ने जब हिंदुस्तानीय टीम को हिंदुत्व टीम बताए जाने का विरोध किया और पाकिस्तान की उस पोस्ट में चर्चा की तो रिफत जावेद भड़क गए और उन्होंने आकाश को टैग करके लिखा कि आपने पाकिस्तान को इसमें घसीटकर अपनी संघी सोच दिखाई. आपने मेरी बात को साबित कर दिया कि यह टीम हिंदुत्व है. सिराज ने पहले मैच में 3 विकेट लिया, लेकिन उसे अगले 4 मैचों के लिए बाहर कर दिया जाता है. इंडिया सरफराज और शमी को भी दरकिनार कर रही है, जबकि उनका प्रदर्शन हमेशा अच्छा रहा है. शमी को बाहर करने के बारे में पूछे जाने पर अगरकर मुस्कुरा रहे हैं. क्या यह टीम हिंदुत्व नहीं है?

रिफत के इस जवाब के बाद आकाश नहीं रूके और उन्होंने लिखा कि साॅरी मेरा पाकिस्तान का नाम लेना आपको अच्छा नहीं लगा. माफ कीजिएगा मैंने आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई. साउथ अफ्रीका से हारने के बाद जिस टीम को आपने टीम हिंदुत्व का तमगा दिया उस टीम ने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के पहले गेम के बाद से ICC व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट में हर एक मैच जीता था. एक हार से आपने टीम पर धर्म के आधार पर भेदभाव का आरोप लगाकर अपनी सोच को दिखाया है.

आकाश और रिफत जावेद के बहस पर भिड़े समर्थक

आकाश चोपड़ा और रिफत जावेद के बीच जो बहस हुई उसके बाद पोस्ट पर कई तरह के कमेंट आने लगे, जिनमें से कई बहुत ही विवादित हैं. धार्मिक कमेंट भी आने लगे और आकाश चोपड़ा पर धर्म के आधार पर भेदभाव करने का आरोप लगा, तो कइयों ने यह भी कहा कि हिंदुस्तानीय टीम में हमेशा ही मुसलमान रहे हैं, यह रिफत जावेद की कट्टर सोच है.

हिंदुस्तानीय क्रिकेट टीम के मुसलमान खिलाड़ी जिन्होंने अहम योगदान दिया

हिंदुस्तानीय क्रिकेट टीम में चयनकर्ताओं ने कभी धर्म के आधार पर भेदभाव किया हो, इसके प्रमाण कभी मिले नहीं. स्वतंत्रता से पहले से ही टीम क्रिकेट स्पोर्ट्सती रही है और उस वक्त भी टीम में मुस्लिम खिलाड़ी थे. मोहम्मद निसार टीम इंडिया के पहले फास्ट बाॅलर में गिने जाते हैं. सैयद मुश्ताक अली हिंदुस्तानीय क्रिकेट टीम के ओपनर बैट्‌समैन थे, जिन्होंने विदेश में पहला शतक जड़ा था. मोहम्मद निसार और सैयद मुश्ताक अली के नाम पर देश में क्रिकेट टूर्नामेंट भी स्पोर्ट्सा जाता है. मंसूर अली खान पटौदी, हिंदुस्तानीय टेस्ट टीम के सबसे युवा कप्तान थे. इनके अलावा भी कई नाम है जिनमें मोहम्मद अजहरुद्दीन, ये भी टीम के कप्तान रहे. जहीर खान, इरफान पठान, युनूस पठान, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी जैसे नाम से तो सभी वाकिफ हैं.

विभिन्न विषयों पर एक्सप्लेनर और विशेष आलेख पढ़ने के लिए क्लिक करें

कौन है रिफत जावेद?

रिफत जावेद सीनियर पत्रकार हैं और उन्होंने बीबीसी और टीवी टुडे के लिए भी काम किया है. रिफत जावेद बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं और उन्होंने 12 सालों तक बीबीसी के लिए संपादक के तौर पर काम किया है. वे टीवी टुडे में मैनेजिंग एडिटर भी रहे हैं और जनता का रिपोर्टर नाम का वेबसाइट चलाते हैं. रिफत जावेद के बारे में यह कहा जाता है कि वे इस्लामिक मामलों को लेकर काफी मुखर रहते हैं और इस वजह से वे कई बार विवादों में भी रहे हैं.

ये भी पढ़ें : केरलम को हां, बांग्ला को ना क्यों? राज्यों और शहरों का नाम बदलने की प्रक्रिया और नेतृत्व

लिव इन पार्टनर के प्राइवेट पार्ट को सेनेटाइजर से जलाना, मानसिक विकृति का उदाहरण; बच्चों को संभालिए वरना…

क्या आप जानते हैं कोर्ट मैरिज करने के लिए माता–पिता की सहमति जरूरी है या नहीं?

The post क्या टीम इंडिया, टीम हिंदुत्व है? सोशल मीडिया पर भिड़े आकाश चोपड़ा और बिहार के सीनियर पत्रकार रिफत जावेद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top