Hot News

मार्च में स्मार्टफोन लॉन्च की भरमार, Nothing और Motorola के फोन भी एंट्री को तैयार

फरवरी का महीना स्मार्टफोन लॉन्च के मामले में काफी व्यस्त रहा. इस दौरान हमने Samsung Galaxy S26 सीरीज, Vivo V70, iQOO 15R और Google Pixel 10a जैसे बड़े लॉन्च देखे. लेकिन अगर आपको लगा था कि अब लॉन्च की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ेगी, तो मार्च के लिए तैयार हो जाइए. आने वाले हफ्तों में कई नए स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं. कुछ बजट सेगमेंट में हलचल मचाएंगे, तो कुछ परफॉर्मेंस के मामले में फ्लैगशिप लेवल का दम दिखाएंगे. आइए, एक नजर डालते हैं उन डिवाइसेज पर जो जल्द बाजार में एंट्री कर सकते हैं और जानते हैं कि वे अपने साथ क्या नया लेकर आ सकते हैं.

Nothing Phone 4a Series

Nothing ने कंफर्म कर दिया है कि उसकी Phone 4a सीरीज 5 मार्च 2026 को हिंदुस्तान समेत दुनियाभर में लॉन्च होने वाली है. Nothing ने कंफर्म कर दिया है कि Phone 4a सीरीज में Qualcomm का Snapdragon चिपसेट मिलेगा. उम्मीद है कि इस फोन में Snapdragon 7s Gen 4 SoC दिया जा सकता है. खास बात ये है कि लंदन की इस कंपनी ने इस बार व्हाइट के साथ-साथ एक नया पिंक कलर ऑप्शन भी टीज किया है.

iPhone 17e

ऐसा माना जा रहा है कि Apple अपने 4 मार्च के इवेंट में iPhone 17e से पर्दा उठा सकता है. उम्मीद है कि इस फोन में A19 चिप मिलेगी, जो स्टैंडर्ड iPhone 17 में भी देखने को मिली थी. लीक रिपोर्ट्स की मानें तो डिजाइन और कैमरा हार्डवेयर काफी हद तक iPhone 16e जैसा ही रह सकता है.

Motorola Edge 70 Fusion

Motorola अपना नया Edge 70 Fusion 6 मार्च को लॉन्च करेगा. Motorola Edge 70 Fusion में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा. फोन में बड़ी 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलेगी, जो 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. इसमें पीछे की तरफ 50MP का Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा, 13MPका अल्ट्रावाइड कैमरा और एक मैक्रो कैमरा भी मिलेगा. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा होगा

Poco X8 Pro सीरीज

टिप्स्टर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) के X पोस्ट के मुताबिक, Poco X8 Pro Max हिंदुस्तान में मिड-मार्च तक लॉन्च हो सकता है. बताया जा रहा है कि यह फोन Poco X8 Pro के साथ ही डेब्यू करेगा. टिप्स्टर का दावा है कि Pro Max वेरिएंट के एक शुरुआती टेस्टिंग यूनिट ने AnTuTu बेंचमार्क पर करीब 36,12,095 का स्कोर हासिल किया है.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 सीरीज का कमाल : Bixby, Gemini और Perplexity- एक फोन में तीन AI

The post मार्च में स्मार्टफोन लॉन्च की भरमार, Nothing और Motorola के फोन भी एंट्री को तैयार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top