AISSEE 2026 Result Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
कब हुई थी परीक्षा?
परीक्षा का आयोजन देशभर में 18 जनवरी को हुआ था. ये परीक्षा क्लास 6 और 9 में एडमिशन के लिए आयोजित की गई थी. परीक्षा 190 शहरों के 464 केंद्रों पर पेन-पेपर मोड में हुई थी.
रिजल्ट के बाद क्या होगा अगला स्टेप?
परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को अब काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनका डॉक्यूमेंट्स जमा किया जाएगा. NTA ने 11 फरवरी 2026 को क्लास 6 और 9 की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, जिसके आधार पर अब फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है.
कैसे चेक करें रिजल्ट?
- सबसे पहले स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं.
- वेबसाइट पर जाकर AISSEE 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद नए पेज पर अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
- लॉगिन करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड कर लें और सेव कर लें.
कब जारी होगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट?
सैनिक स्कूल भर्ती परीक्षा का फाइनल सीट आवंटन रिजल्ट अप्रैल 2026 तक जारी हो सकता है. मई 2026 तक क्लास 6 और 9 में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. एडमिशन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए admission.sss@gov.in पर ईमेल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- कैसा रहा CBSE का कंप्यूटर का पेपर? स्टूडेंट्स ने बताया NCERT…
The post सैनिक स्कूल क्लास 6 और 9 का रिजल्ट जारी, जानें आगे की प्रक्रिया appeared first on Naya Vichar.

