Hot News

बॉर्डर 2: 36वें दिन 330 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म, जानें कुल कमाई

Border 2 Box Office Collection Day 36: नई फिल्मों की लंबी कतार के बावजूद डायरेक्टर अनुराग सिंह की फिल्म बॉर्डर 2 अब भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है. सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर इस फिल्म को रिलीज हुए 36 दिन हो चुके हैं. पांच हफ्ते पूरे करने के बाद भी फिल्म दर्शकों को सिनेमा तक खींचने में कामयाब हो रही है. यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हुई थी और 1997 की चर्चित फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है. आइए आपको 36वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

36वें दिन का कलेक्शन और कुल कमाई

कमाई की बात करें तो पहले हफ्ते में फिल्म ने 224.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते में 70.15 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 23.35 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 6.6 करोड़ और पांचवें हफ्ते में 2.55 करोड़ रुपये जुटाए. अब छठे हफ्ते में पहुंच चुकी इस फिल्म ने 36वें दिन यानी छठे शुक्रवार को करीब 20 लाख रुपये की कमाई की है. हिंदुस्तान में इसका कुल नेट कलेक्शन 327.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

डे वाइज कमाई

  • बॉर्डर 2 का पहला दिन- 30 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 का पहला हफ्ता – 224.25 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 का दूसरा हफ्ता- 70.15 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 का तीसरा हफ्ता- 23.35 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 का चौथा हफ्ता-6.6 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 29- 0.30 लाख रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 30- 0.55 लाख रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 31- 0.7 लाख रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 32- 0.3 लाख रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 33- 0.3 लाख रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 34- 0.2 लाख रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 35- 0.2 लाख रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36- 0.20 लाख रुपये

बॉर्डर 2 का टोटल कलेक्शन- 327.10 करोड़ रुपये

330 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

अब फिल्म की रोजाना कमाई लाखों में सिमट गई है, लेकिन इसकी कुल कमाई लगातार बढ़ रही है. ‘बॉर्डर 2’ अब 330 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब है. माना जा रहा है कि छठे वीकेंड तक यह फिल्म इस मुकाम को पार कर सकती है.

यह भी पढ़ें– ‘धुरंधर 2’ का ऐसा असर कि यामी की हो गई बोलती बंद, दिया रिव्यू

The post बॉर्डर 2: 36वें दिन 330 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म, जानें कुल कमाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top