UP Top Medical Colleges: नीट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. 8 मार्च तक नीट यूजी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. जहां एक तरफ आवेदन प्रक्रिया जारी है. वहीं दूसरी ओर अभी से स्टूडेंट कॉलेज की तलाश में जुट गए हैं. अगर आप भी उत्तर प्रदेश में रहकर मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए 5 बेस्ट कॉलेज बताएंगे. नीट यूजी के जरिए हिंदुस्तान के टॉप मेडिकल कॉलेज में MBBS और BDS कोर्स में एडमिशन मिलता है.
संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS, Lucknow)
संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences) उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में से एक है. इसे NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार, रैंक 5 मिला है. यहां की पढ़ाई काफी अच्छी है.
IMS BHU, वाराणसी
बेहतरीन मेडिकल पढ़ाई के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IMS) BHU स्टूडेंट्स की पहली पसंद है. NIRF Ranking 2025 के अनुसार, इस कॉलेज को रैंक 6 मिला है. यहां MBBS की 100 सीटें और BDS की 63 सीटों पर एडमिशन मिलता है. यह संस्थान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का हिस्सा है और देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में गिना जाता है. यहां एडमिशन NEET UG Score के आधार पर मिलता है.
KGMU लखनऊ
लखनऊ के टॉप मेडिकल कॉलेजों में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) लखनऊ का नाम सबसे ऊपर आता है. सिर्फ लखनऊ का ही नहीं ये कॉलेज यूपी में भी काफी फेमस है. NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार, इस कॉलेज को रैंक -8 मिला है. यहां MBBS की करीब 250 सीटों पर एडमिशन दिया जाता है और यह संस्थान अपनी बेहतर मेडिकल शिक्षा और अस्पताल की सुविधाओं के लिए जाना जाता है.
AIIMS गोरखपुर
पिछले कुछ वर्षों में एम्स गोरखपुर का नाम भी टॉप मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट में तेजी से उभरा है. यहां MBBS की 125 सीटों पर एडमिशन दिया जाता है. यहां की पढ़ाई और हाईटेक सुविधा के कारण यह कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच काफी लोकप्रिय है.
AMU
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) का जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (JNMC) है, एक फेमस MBBS कॉलेज है. इसकी स्थापना 1962 में हुई थी. यहां MBBS, MD, MS, और नर्सिंग समेत कई कोर्स ऑफर किए जाते हैं.
यह भी पढ़ें- MBBS या BDS, 12वीं के बाद मेडिकल में करियर के लिए कौन सा कोर्स है बेस्ट
The post यूपी के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज, NEET स्कोर से मिलता है एडमिशन appeared first on Naya Vichar.

