Nitish Kumar: बिहार की नेतृत्व में बड़ा उलटफेर होने वाला है. लगभग 20 वर्षों से बिहार की कमान संभाल रहे नीतीश कुमार अब केंद्र की नेतृत्व करते नजर आयेंगे. सीएम नीतीश, नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा समेत 5 नेताओं ने आज एनडीए के तरफ से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया. इसके बाद अमित शाह ने सीएम नीतीश की जमकर तारीफ की.
क्या बोले अमित शाह
सीएम नीतीश और नितिन नवीन के नामांकन दाखिल करने के बाद अमित शाह ने कहा, “आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी राज्यसभा में अपना नामांकन दाखिल किया है. इसके साथ ही बहुत ही लंबे अरसे के बाद नीतीश कुमार फिर से एक बार राष्ट्रीय नेतृत्व में राज्यसभा सांसद के नाते प्रवेश करेंगे. 2005 से लेकर आज तक नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री रहे. उनका ये कार्यकाल बिहार के इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ के रूप में लिखा जाएगा और बिहार के विकास के सारे मायने को उन्होंने गति देने का काम किया.”
अमित शाह ने आगे कहा, “नीतीश कुमार ने अपने शासन काल में बिहार को जंगलराज से मुक्त किया. उन्होंने न केवल बिहार की सड़कों को गांव तक जोड़ा, उसकी स्थिति में भी सुधार किया. इतने लंबे कार्यकाल में विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रहते हुए उनके कुर्ते पर कभी दाग नहीं लगा. भ्रष्टाचार का आरोप लगे बिना इतना लंबा नेतृत्वक सफर शायद ही किसी ने तय किया हो जो नीतीश कुमार ने तय किया है. बिहार के हर गांव, हर घर में बिजली पहुंचाने में भी उनका बहुत बड़ा योगदान रहा.”
#WATCH | पटना, बिहार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आज मैं पटना में श्री नितिन नवीन-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा, नीतीश कुमार-बिहार के मुख्यमंत्री , रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार के राज्यसभा नामांकन के लिए यहां पर आया हूं।नितिन नवीन राज्य में लंबे समय तक यशश्वी… pic.twitter.com/w6sQpgHrwF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026
बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें
जेपी के सिद्धांतों पर जीवन खपाया
अमित शाह ने कहा, “नीतीश कुमार हमेशा सादगी, सूचिता और सार्वजनिक जीवन के उच्चतम मूल्यों के पक्षधर रहे. जिनका पालन उन्होंने भी किया. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 साल तक बिहार को हर प्रकार से आगे ले जाने में अपना योगदान किया. उनके नेतृत्व में ही पीएम मोदी द्वारा भेजी गई सभी योजनाएं बिहार के जन-जन तक पहुंची. 1974 के जयप्रकाश आंदोलन के वे प्रमुख नेता रहे हैं और तब से लेकर आज तक पूरा जीवन जेपी के सिद्धांतों पर बिताने का प्रयास किया. फिर से एक बार राज्यसभा सांसद होने के नाते वे दिल्ली आ रहे हैं. मैं और NDA के सभी साथी उनका हृदय से स्वागत करते हैं. उनका जो कार्यकाल मुख्यमंत्री होने के नाते हैं, उसे बिहार के लोग याद भी करेंगे और उसका सम्मान भी करेंगे. मैं फिर से नितिन नवीन और नीतीश कुमार का राज्यसभा में आने पर स्वागत करता हूं.”
इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार, नितिन नवीन समेत इन नेताओं ने दाखिल किया राज्यसभा के लिए नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद
The post ‘उनके कुर्ते पर कभी दाग नहीं लगा’, सीएम नीतीश की तारीफ में क्या-क्या बोले अमित शाह appeared first on Naya Vichar.

