Israel-Iran War: बिहार के सीवान में गुरुवार को ईरान के सर्वोच्च धर्मगुरु आयतुल्ला अली खामनेई के समर्थन में एक जुलूस निकाला गया. प्रशासन से सशर्त अनुमति मिलने के बाद यह जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया गया. पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन की कड़ी निगरानी रही, जिससे कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही.
पुरानी किला मैदान से शुरू हुआ जुलूस
यह जुलूस दोपहर करीब 2 बजे सीवान शहर के पुरानी किला मैदान से शुरू हुआ. वहां से जुलूस मखदूम सराय मोड़ होते हुए गोपालगंज मोड़ तक पहुंचा.
जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. प्रतिभागियों के हाथों में बैनर और पोस्टर थे. इनके जरिए वे अपनी भावनाएं और समर्थन व्यक्त कर रहे थे. जुलूस निर्धारित मार्ग से ही निकाला गया और इस दौरान आम लोगों की आवाजाही भी जारी रही.
बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग
जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे. लोग शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस में शामिल हुए और प्रशासन के निर्देशों का पालन करते नजर आए. कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की अफरा-तफरी या विवाद की स्थिति नहीं बनी. पूरे रास्ते में लोग अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहे.
प्रशासन रहा पूरी तरह सतर्क
कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क रही. जुलूस के पूरे मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. कई अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम की निगरानी करते रहे.
प्रशासन की ओर से पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि जुलूस के दौरान कोई भड़काऊ भाषण नहीं दिया जाएगा. साथ ही अशोभनीय नारेबाजी या किसी भी समुदाय की भावना को आहत करने वाली गतिविधियों पर पूरी तरह रोक रहेगी.
यातायात व्यवस्था भी रही नियंत्रित
जुलूस के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए थे. प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो.
Also Read: इंजीनियर ‘मुन्ना’ कैसे बना बिहार का सबसे बड़ा नेता? पढ़िए नीतीश कुमार के 10 बार CM बनने तक की पूरी कहानी
The post बिहार में खामनेई के समर्थन में निकला जुलूस, हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग appeared first on Naya Vichar.

