Hot News

विदेश में Data Science पढ़ना चाहते हैं, स्वीडन के ये कॉलेज हैं बेस्ट

Data Science in Sweden: आज के डिजिटल दौर में डेटा साइंस सबसे तेजी से बढ़ने वाले करियर सेक्टर में से एक बन चुका है. दुनिया भर की कंपनियां बड़े डेटा (Big Data) का एनालिसिस करके बेहतर डिसीजन लेने के लिए डेटा साइंटिस्ट की मांग कर रही हैं. यही कारण है कि कई स्टूडेंट्स विदेश में इस क्षेत्र की पढ़ाई करना चाहते हैं. यूरोप का देश Sweden टेक्नोलॉजी, रिसर्च और इनोवेशन के लिए जाना जाता है.

यहां की यूनिवर्सिटीज मॉडर्न लैब, रिसर्च फैसिलिटी और इंडस्ट्री से जुड़े सिलेब्स प्रोवाइड करते हैं. स्वीडन में Data Science से जुड़े कई मास्टर प्रोग्राम इंग्लिश में पढ़ाए जाते हैं, जिससे इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई करना आसान हो जाता है. अगर आप डेटा साइंस की पढ़ाई के लिए स्वीडन जाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि स्वीडन के टॉप यूनिवर्सिटीज कौन-कौन से हैं.

Data Science in Sweden: स्वीडन के टॉप यूनिवर्सिटी

1. KTH Royal Institute of Technology

यह स्वीडन की सबसे पॉपुलर टेक्निकल यूनिवर्सिटीज (Data Science in Sweden) में से एक है. यहां Biostatistics and Data Science जैसे मास्टर प्रोग्राम पढ़ाए जाते हैं, जिसमें स्टूडेंट्स को स्टैटिस्टिक्स, प्रोग्रामिंग और डेटा एनालिटिक्स की गहरी समझ दी जाती है. यहां मॉडर्न टेक्नोलॉजी लैब, इंडस्ट्री से जुड़े सिलेब्स और वर्ल्ड लेवल रिसर्च कराए जाते हैं.

2. Uppsala University

यह यूरोप की सबसे पुरानी और फेमस यूनिवर्सिटीज़ में से एक है. डेटा साइंस रिसर्च और एजुकेशन के फील्ड में इसका स्थान काफी ऊंचा माना जाता है. इस कॉलेज में मशीन लर्निंग एंड स्टैटिस्टिक्स पर मजबूत कोर्स उपलब्ध है. साथ ही यहां रिसर्च और इनोवेशन पर विशेष ध्यान दिया जाता है.

3. Lund University

स्वीडन की यह यूनिवर्सिटी दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज (Data Science in Sweden) में गिनी जाती है. यहां डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बिग डेटा से जुड़े कई एडवांस कोर्स उपलब्ध हैं. इस कॉलेज को ग्लोबल रैंकिंग में अच्छा स्थान मिला है. यहां इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए बेहतर माहौल है और इंडस्ट्री पार्टनरशिप का मौका भी मिलता है.

4. Chalmers University of Technology

यह यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के लिए पॉपुलर है. यहां Data Science और AI पर आधारित मास्टर प्रोग्राम छात्रों को इंडस्ट्री के लिए तैयार करते हैं. टेक्नोलॉजी और रिसर्च में मजबूत
पहचान है. इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स और इंटर्नशिप इस कॉलेज की खासियत है.

5. Linkoping University

यह यूनिवर्सिटी डेटा साइंस और मशीन लर्निंग (Data Science in Sweden) के क्षेत्र में तेजी से लोकप्रिय हो रही है. यहां पढ़ाई के साथ-साथ रिसर्च और प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स पर भी जोर दिया जाता है. यहां AI और Machine Learning पर विशेष फोकस दिया जाता है. इस यूनिवर्सिटी में इंटरडिसिप्लिनरी कोर्स और अच्छा इंडस्ट्री कनेक्शन है.

यह भी पढ़ें: किस कोर्स के लिए है फेमस कनाडा, ये रही टॉप 5 कॉलेज के लिस्ट

The post विदेश में Data Science पढ़ना चाहते हैं, स्वीडन के ये कॉलेज हैं बेस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top