Hot News

Dhurandhar 2 की रिलीज डेट पर ट्रिपल धमाका, दो बड़ी फिल्मों का टीजर हो सकता है लॉन्च

Dhurandhar 2: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. फिल्म की रिलीज से पहले ही दर्शकों की नजर इसके ट्रेलर पर टिकी हुई थी. ट्रेलर सामने आते ही जमकर वायरल हुआ. अब लोगों को 19 मार्च का इंतजार है. दिलचस्प बात यह भी है कि धुरंधर 2 के साथ दर्शकों को कुछ और बड़े सरप्राइज भी मिल सकते हैं.

दो बड़ी फिल्मों के टीजर दिखाने की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 मार्च को रिलीज होने वाली धुरंधर 2 के साथ दो बड़ी फिल्मों के टीजर भी सिनेमाघरों में दिखाए जा सकते हैं. इनमें शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल 2 और रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी शामिल बताई जा रही हैं.

‘कॉकटेल 2’ में दिखेगा लव ट्रायंगल

कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर के साथ रश्मिका मंदाना और कृति सैनन लीड रोल में नजर आएंगी. फिल्म का डायरेक्शन होमी अदजानिया ने किया है. बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक लव ट्रायंगल की कहानी पर आधारित होगी और 11 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. इसके अलावा छत्रपति शिवाजी के जीवन पर आधारित फिल्म राजा शिवाजी का टीजर भी दर्शकों को दिखाया जा सकता है. इस फिल्म को खुद रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में जिनेलिया डीसूजा, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री और फरदीन खान जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं. यह फिल्म 1 मई को रिलीज होने की तैयारी में है.

ट्रेलर के साथ एडवांस बुकिंग का सरप्राइज

काफी समय से धुरंधर 2 के ट्रेलर को लेकर चर्चा चल रही थी. हाल ही में समाचार मिली कि मेकर्स 6 मार्च को फैंस को सरप्राइज देंगे, लेकिन अचानक डेट बदल गयी और ट्रेलर को अगले दिन यानी 7 मार्च को रिलीज किया गया. इसके साथ ही फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग भी शुरू की गयी. एडवांस बुकिंग से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म का क्रेज फैंस में अब भी बरकरार है.

यह भी पढे़ं: Dhurandhar 2 Advance Booking: 1 घंटे में बिके 7500 टिकट, धुरंधर 2 का जबरदस्त क्रेज

The post Dhurandhar 2 की रिलीज डेट पर ट्रिपल धमाका, दो बड़ी फिल्मों का टीजर हो सकता है लॉन्च appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top