Hot News

महंगे सूट को घर पर धोना है आसान, बस अपनाएं ये टिप्स

Heavy Suit Washing Tips: भारी सूट जैसे सिल्क, कढ़ाईदार या पार्टी वियर सूट बहुत सुंदर होते हैं, लेकिन इन्हें धोना थोड़ा मुश्किल होता है. अगर गलत तरीके से धोया जाए तो कपड़ा खराब हो सकता है या कढ़ाई ढीली पड़ सकती है. इसलिए इन्हें साफ करते समय खास सावधानी रखना जरूरी है. अगर आप कुछ आसान तरीकों को अपनाएं, तो घर पर ही अपने भारी सूट को सुरक्षित और साफ रख सकते हैं.

घर पर भारी सूट धोने का आसान तरीका

पहले लेबल जरूर देखें

सूट धोने से पहले उसके कपड़े का लेबल जरूर देखें. कई सूट ड्राई क्लीन के लिए होते हैं, इसलिए अगर उस पर “ड्राई क्लीन ओनली” लिखा हो तो घर पर धोने से बचें.

हल्के डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें

भारी सूट को धोते समय तेज डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें. हल्का या माइल्ड डिटर्जेंट इस्तेमाल करें, ताकि कपड़े की चमक और कढ़ाई सुरक्षित रहे.

ठंडे पानी में हाथ से धोएं

भारी सूट को वॉशिंग मशीन में डालने की बजाय ठंडे पानी में हल्के हाथ से धोना बेहतर होता है. ज्यादा रगड़ने से कढ़ाई या डिजाइन खराब हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Home Dry Cleaning Tips: महंगे कपड़े अब घर पर ही करें ड्राइ क्लीन, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

 ज्यादा न निचोड़ें

धोने के बाद सूट को जोर से न निचोड़ें. इससे कपड़ा खिंच सकता है और उसकी शेप खराब हो सकती है. हल्के हाथ से पानी निकालें.

छांव में सुखाएं

भारी सूट को कभी भी तेज धूप में न सुखाएं. इसे हमेशा छांव में सुखाना चाहिए, ताकि कपड़े का रंग और डिजाइन सुरक्षित रहे.

इस्त्री करने का सही तरीका 

जब भी किसी भारी सूट को इस्त्री करते हैं तो हमें इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए कि इसे हम उल्टा करके इस्त्री करें. इसके साथ ही अगर आपके पास कोई ऐसा सूट है जो कि सिल्क है और उसपर कढ़ाई की हुई है तो उसके ऊपर एक पतला कपड़ा जरूर रखें. 

स्टोर करने का तरीका 

जब सूट पूरी तरीके से सुख जाए तो इस बात का जरूर ध्यान रखने की उसे किसी सूखे कपड़े में लपटे कर रखना है. इससे उस पर की गई कढ़ाई काली नहीं होगी और सूट सालों-साल नई जैसी लगेगी. 

यह भी पढ़ें: Silk Saree Care: सिल्क साड़ी की चमक न हो कम, इन टिप्स से लगे हमेशा नई

यह भी पढ़ें: हैवी साड़ी की सफाई हुई आसान, सालों तक रहे नई जैसी चमक

The post महंगे सूट को घर पर धोना है आसान, बस अपनाएं ये टिप्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top